November 1, 2026 1:59 pm

भारतीय ग्रामीण पत्रकार संघ ट्रस्ट

भारतीय ग्रामीण
पत्रकार संघ ट्रस्ट

नवकार आराधना के अष्टम दिवस तपस्वियों का बहुमान

उज्जैन (नागदा) माणक लाल जैन
नागदा
पुण्यसम्राट गुरूदेव श्रीमद् विजय जयन्तसेन सूरीश्वरजी महाराज के शिष्य शतावधानी मुनिश्री प्रत्यक्षरत्न विजयजी म.सा. एवं मुनिश्री पवित्ररत्न विजयजी म.सा. की निश्रा में नागदा में आयोजित नवकार महामंत्र आराधना के अष्टम दिवस पर तपस्वियों का बहुमान किया गया।
जयन्तराज चातुर्मास समिति 2025 एवं श्रीसंघ के तत्वावधान में पार्श्वप्रधान पाठशाला भवन मे चल रही नवकार आराधना के इस दिन “मंगलाणं च सव्वेसिं” पद की भावयात्रा व प्रवचन के उपरांत, नागदा में नवकार आराधना कर रहे तपस्वियों के साथ-साथ जावरा में साध्वी अमृतरसा श्रीजी म.सा. की निश्रा में सिद्धि तप आराधना कर रहे अभिषेक कोलन तथा चार अन्य तपस्वियों का श्रीसंघ द्वारा सम्मान किया गया। प्रवचन के दौरान मुनिश्री प्रत्यक्षरत्न विजयजी म.सा. ने नवकार महामंत्र के 68 अक्षरों पर बने तीर्थ की भावयात्रा प्रतिदिन करते हुए पुण्यसम्राट की जन्मभूमि पेपराल तीर्थ में चातुर्मास के समय आई भीषण वर्षा की घटना का उल्लेख किया और नवकार महामंत्र की प्रभावना बताते हुए कहा कि “पुण्यसम्राट नवकार पुरुष थे।”
मुनिश्री पवित्ररत्न विजयजी म.सा. ने नवकार महामंत्र की महिमा का विवेचन करते हुए साधकों से सामूहिक जाप करवाया।
इस अवसर पर अखिल भारतीय श्री राजेन्द्र जैन नवयुवक परिषद् के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी ब्रजेश बोहरा ने बताया कि शुक्रवार को नवकार आराधना के अंतर्गत 110 आयंबिल किए गए, जिनका लाभ जवाहर माणक लाल सालेचा व्होरा ने लिया। शनिवार को सुबह नवकार आराधको द्वारा सामुहिक भक्तामर कीया जाएगा एवं रविवार को सभी आराधकों का पारणा विजय कुमार जवाहरलाल तांतेड़ की ओर से रखा गया हैं ।

Leave a Comment

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण