पटना। रोटरी क्लब ऑफ पटना कंकड़बाग द्वारा एच – 30, डॉक्टर काॅलनी, कंकड़बाग,पटना में सावन के पावन अवसर पर “सावन मिलन” कार्यक्रम का आयोजन 8 अगस्त को हर्षोल्लास के साथ किया गया। इस खूबसूरत कार्यक्रम की मेज़बानी पूर्व अध्यक्ष रोटेरियन डॉ. शंकर नाथ एवं उनके परिवार द्वारा की गई।
कार्यक्रम की शुरुआत क्लब अध्यक्ष रोटेरियन अजीत कुमार सिन्हा द्वारा बैठक को “कॉल टू ऑर्डर” करते हुए की गई। इसके पश्चात सभी ने राष्ट्रगान गाया। अध्यक्ष महोदय ने सभी सदस्यों, अतिथियों एवं कार्यक्रम के मेज़बान का हार्दिक स्वागत किया और सावन मिलन की शुभकामनाएं दीं। तत्पश्चात उन्होंने कार्यक्रम का संचालन परियोजना चेयरमैन पूर्व अध्यक्ष रोटेरियन डॉ. दीप्ति सहाय को सौंपा।
डॉ. दीप्ति सहाय के नेतृत्व में, और टीम सदस्यों पूर्व अध्यक्ष रोटेरियन किरण कुमारी, गरिमा मिश्रा एवं प्रियंका शंकर के सहयोग से कार्यक्रम को सुंदरता एवं रोचकता के साथ आयोजित किया गया। रोटेरियन राजकिशोर सिंह पूर्व अध्यक्ष ने रक्षाबन्धन के औचित्य पर विस्तार से प्रकाश डाला। इस अवसर पर विभिन्न प्रकार के खेल, अंताक्षरी एवं सांस्कृतिक गतिविधियाँ आयोजित की गईं, जिनमें सभी सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विजेताओं को उपहार प्रदान कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम की खास प्रस्तुति रही सावन किंग और सावन क्वीन की ताजपोशी। अमिताभ को “सावन किंग” और प्रियंका शंकर को “सावन क्वीन” चुना गया। दोनों को ताज पहनाकर एवं उपहार भेंट कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के उपरांत स्वादिष्ट रात्रिभोज (डिनर) का आयोजन किया गया, जो कि मेज़बान परिवार द्वारा प्रायोजित था। सभी सदस्यों एवं अतिथियों ने एक साथ बैठकर स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद उठाया और पारिवारिक वातावरण में सावन की मस्ती में डूब गए।
सावन मिलन का यह आयोजन रोटरी परिवार के बीच सौहार्द, आपसी संबंधों एवं खुशी के पलों को साझा करने का एक यादगार अवसर बन गया।
रोटेरियन अजीत कुमार सिन्हा, अध्यक्ष ने कार्यक्रम का अध्यक्षता किया और रोटेरियन, नितिश मिश्रा, सचिव ने धन्यवाद ज्ञापित किया। रोटेरियन बलिराम जी, कोषाध्यक्ष ने रक्षाबन्धन के संबंध में जानकारी दिया। रिपोर्ट अनमोल कुमार।












