November 1, 2026 1:01 pm

भारतीय ग्रामीण पत्रकार संघ ट्रस्ट

भारतीय ग्रामीण
पत्रकार संघ ट्रस्ट

हर घर तिरंगा यात्रा: अमित शाह ने अपने आवास पर फहराया तिरंगा

अनिल कुमार गुप्ता दिल्ली
हर घर तिरंगा अभियान में शामिल होते हुए गृह मंत्री अमित शाह ने अपने दिल्ली आवास पर तिरंगा फहराया। उन्होंने इसे प्रधानमंत्री मोदी की दूरदृष्टि बताया और कहा कि यह अभियान देश को जोड़ने और आजादी के मूल्यों को सम्मान देने की प्रेरणा बना है।
अगस्त 13, नई दिल्ली: पूरे देश में हर घर तिरंगा अभियान पूरे जोर-शोर से चल रहा है। इस अभियान में शामिल होते हुए गृह मंत्री अमित शाह दिल्ली में अपने आवास पर तिरंगा फहराया।

गृह मंत्री ने कहा कि मोदी जी के नेतृत्व में शुरू हुआ ‘हर घर तिरंगा’ अभियान आज देश को एकता के सूत्र में पिरोने और राष्ट्रप्रेम की भावना को और भी प्रबल बनाने वाला जन-अभियान बन गया है।

यह अभियान दर्शाता है कि असंख्य स्वतंत्रता सेनानियों ने अपने त्याग, तप और समर्पण से जिस आजाद भारत का सपना साकार किया था, उसे विकसित और सर्वश्रेष्ठ बनाने के लिए 140 करोड़ देशवासी संकल्पित हैं।

Leave a Comment

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal