November 1, 2026 1:02 pm

भारतीय ग्रामीण पत्रकार संघ ट्रस्ट

भारतीय ग्रामीण
पत्रकार संघ ट्रस्ट

देशभर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम, मंदिरों में गूंजे भजन

देशभर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है, मंदिरों में भव्य सजावट और आयोजन हुए हैं। वहीं मथुरा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर इस बार सुरक्षा के बेहद कड़े इंतजाम किए गए हैं।

अगस्त 16, नई दिल्ली: आज पूरा देश “श्रीकृष्ण जन्माष्टमी” का त्योहार मना रहा हैं। इसके लिए मंदिरों में भव्य रुप से तैयारियां की गई हैं। चारों तरफ हर्षोल्लास का वातावरण, भक्ति-भजनों की मधुर धुन और मुरलीधर की लीलाओं के स्मरण सभी के जीवन में नई उमंग लेकर आए।

कृष्ण जन्मभूमि मथुरा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर इस बार सुरक्षा के बेहद कड़े इंतजाम किए गए हैं। श्रद्धालुओं का ताता लगा हुआ है। भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव में शामिल होने के लिए लाखों की संख्या में लोग मथुरा पहुंच रहें हैं। ऐसे में इस बार प्रशासन ने सुरक्षा को लेकर कोई ढिलाई न बरतने का फैसला किया है।

राजस्थान के जयपुर में स्थित गोविंद देव मंदिर में भी बड़ी संख्या भक्तजन दर्शनों के लिए पहुंच रहे हैं। इस अवसर पर श्रद्धालुओं में भारी उत्साह है।

Leave a Comment

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal