अनिल कुमार गुप्ता दिल्ली
राजधानी दिल्ली में लगातार बारिश की वजह से यमुना नदी एक बार फिर उफान पर है। यमुना नदी का जलस्तर खतरे के निशान के करीब पहुंच गया है।
अगस्त 18, नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में लगातार बारिश की वजह से यमुना नदी एक बार फिर उफान पर है। यमुना नदी का जलस्तर खतरे के निशान के करीब पहुंच गया है। दिल्ली में यमुना नदी में खतरे का निशान 205.33 मीटर पर है जबकि नदी का जलस्तर 204.94 पर पहुंच गया है। अब यह खतरे के निशान से बस एक फीट नीचे है।
बाढ़ की स्थिति से निपटने के लिए हरियाणा के यमुनानगर में हथिनीकुंड बैराज के सभी 18 गेट खोल दिए गए हैं। हथिनीकुंड बैराज से 53 हजार 158 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। वजीराबाद बैराज से 37 हजार 230 क्यूसेक और ओखला बैराज से 68 हजार 25 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है।
इसके साथ ही निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। जलस्तर तेजी से बढ़ेगा और दिल्ली के निचले इलाकों में बाढ़ जैसी स्थिति पैदा हो सकती है। इसके लिए सिंचाई विभाग के एक्सईएन विजय गर्ग ने कहा कि सभी लोग लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।












