November 1, 2026 10:42 am

भारतीय ग्रामीण पत्रकार संघ ट्रस्ट

भारतीय ग्रामीण
पत्रकार संघ ट्रस्ट

आनंद विभाग द्वारा बच्चों के तनाव मुक्ति हेतु खेलकूद गतिविधियों का आयोजन

झाबुआ माणक लाल जैन

झाबुआ, 19 अगस्त 2025 कलेक्टर नेहा मीना के निर्देशानुसार एवं आनंद विभाग के प्रभारी श्री पंकज सांवले के सहयोग से 11 अगस्त से 16 अगस्त 2025 तक जिले के विभिन्न शासकीय विद्यालयों में खेलकूद गतिविधियों का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया।
इस आयोजन का उद्देश्य बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ करना एवं शैक्षणिक दबाव से मुक्त कर उन्हें आनंद की अनुभूति कराना रहा। इस सप्ताहव्यापी कार्यक्रम के अंतर्गत नींबू रेस, चेयर रेस, क्रिकेट स्पर्धा सहित विभिन्न पारंपरिक व रोचक खेलों का आयोजन किया गया।
खेलों में भाग लेकर बच्चों ने न केवल आनंद की अनुभूति की, बल्कि उनकी टीम भावना, प्रतिस्पर्धात्मक क्षमता एवं आत्मविश्वास में भी उल्लेखनीय वृद्धि देखी गई। इन आयोजनों में विद्यालय प्रबंधन, शिक्षकों एवं बच्चों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।
आनंद विभाग के समन्वय से आयोजित इन गतिविधियों ने बच्चों के स्ट्रेस रिलीज (तनाव मुक्ति) में सकारात्मक भूमिका निभाई है, जिससे शिक्षा के साथ-साथ उनके समग्र विकास को भी प्रोत्साहन मिला है।

Leave a Comment

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal