November 1, 2026 8:32 am

भारतीय ग्रामीण पत्रकार संघ ट्रस्ट

भारतीय ग्रामीण
पत्रकार संघ ट्रस्ट

बुलंदशहर में श्रद्धालुओं की ट्रैक्टर ट्रॉली को कैंटेनर ने मारी टक्कर, 8 की मौत, 43 घायल; चालक फरार

उत्तर प्रदेश के कासगंज जनपद के सोरों थाना क्षेत्र के रफाकपुर गांव से जाहर वीर गोगा महाराज के दर्शन को राजस्थान जा रहे श्रद्धालुओं की ट्रैक्टर ट्रॉली को बुलंदशहर जनपद में एक तेज रफ्तार कैंटेनर ने टक्कर मार दी। हादसा रविवार रात लगभग 2 बजे एनएच-34 पर अरनिया थाना क्षेत्र के घटाल गांव के पास हुआ। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली पलट गई। इस दर्दनाक हादसे में 8 श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि 43 घायल हुए हैं। घायलों में से तीन की हालत नाजुक है और उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और हाईवे पेट्रोलिंग टीम मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। बुलंदशहर की डीएम श्रुति शर्मा और एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने घटनास्थल और अस्पतालों का निरीक्षण किया। 10 घायलों को अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज, 10 को बुलंदशहर जिला अस्पताल और 43 को खुर्जा के कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने ट्रैक्टर ट्रॉली को हटाकर यातायात बहाल कर दिया है। कैंटेनर जब्त कर लिया गया है जबकि उसका चालक फरार है।

Leave a Comment

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal