झाबुआ माणक लाल जैन
झाबुआ, 25 अगस्त 2025 म.प्र. पंचायत निर्वाचन नियम 1995 के नियम 9 एवं 14 के अनुसार पंचायतों की फोटोयुक्त मतदाता सूची के वार्षिक पुनरीक्षण 2025 कार्यक्रम हेतु मध्यप्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदाता सूची तैयार करने की कार्यवाही हेतु कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी नेहा मीना द्वारा अधिकारियों को रजिस्ट्रीकरण/सहायक रजिस्ट्रीकरण/अपील प्राधिकारी पदाभिहित किया गया है।
जिसमें जनपद पंचायत झाबुआ में रजिस्ट्रीकरण अधिकारी अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) झाबुआ, सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी प्रभारी तहसीलदार तहसील झाबुआ, जनपद पंचायत रामा में रजिस्ट्रीकरण अधिकारी अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) झाबुआ, सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी प्रभारी तहसीलदार तहसील रामा, जनपद पंचायत राणापुर में रजिस्ट्रीकरण अधिकारी अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) झाबुआ, सहायक रजिस्ट्रीकरण प्रभारी तहसीलदार तहसील राणापुर, जनपद पंचायत मेघनगर में रजिस्ट्रीकरण अधिकारी अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) मेघनगर, सहायक रजिस्ट्रीकरण नायब तहसीलदार तहसील मेघनगर, जनपद पंचायत थांदला में रजिस्ट्रीकरण अधिकारी अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) थांदला, सहायक रजिस्ट्रीकरण प्रभारी तहसीलदार तहसील थांदला एवं जनपद पंचायत पेटलावद में रजिस्ट्रीकरण अधिकारी अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) पेटलावद, सहायक रजिस्ट्रीकरण प्रभारी तहसीलदार तहसील पेटलावद एवं अपील प्राधिकारी अपर कलेक्टर होंगे।












