November 1, 2026 8:32 am

भारतीय ग्रामीण पत्रकार संघ ट्रस्ट

भारतीय ग्रामीण
पत्रकार संघ ट्रस्ट

जावरा श्रीसंघ ने दिया राजेन्द्र जयंन्त पारणा महोत्सव का निमंत्रण

उज्जैन (नागदा) माणक लाल जैन
नागदा
जैन समाज के महापर्व पयुषण पर्व के पावन अवसर पर पुण्य सम्राट राष्ट्रसंत गुरूदेव श्रीमद् विजय जयन्तसेन सूरीश्वरजी महाराजा समुदायवर्ती साध्वी श्री अमृतरसा श्रीजी म सा की पावनतम निश्रा में आयोजित होने वाले राजेन्द्र जयंन्त पारणा महोत्सव एवं सिद्धि तप के निमंत्रण हेतु जावरा श्रीसंघ का प्रतिनिधि मंडल आज नागदा पहुँचा।
जावरा श्रीसंघ अध्यक्ष अजीत जी चत्तर एवं चातुर्मास समिती अध्यक्ष धर्मेंद्र जी कोलन ने पार्श्व प्रधान पाठशाला भवन पहुँचकर चातुर्मास हेतु विराजमान मुनिश्री प्रत्यक्षरत्न विजयजी मसा मुनिश्री पवित्ररत्न विजयजी मसा ,श्रीसंघजनों एवं मीडिया प्रभारी को आमंत्रण पत्रिका आदरपूर्वक भेंट की। इस अवसर पर मुनिश्री का मंगल आशीर्वाद प्राप्त कर उन्होंने नागदा संघ को महोत्सव में पधारने का आग्रह किया।
कार्यक्रम में उपस्थित संघजनों ने जावरा श्रीसंघ से पधारे अतिथियो का बहुमान कर स्वागत किया। साथ ही अठाई तपस्वी एवं अखिल भारतीय श्री राजेन्द्र जैन नवयुवक परिषद् के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी परम गुरुभक्त ब्रजेश बोहरा का भी जावरा श्रीसंघ की ओर से सम्मान किया गया।
अध्यक्ष धर्मेंद्र जी कोलन ने बताया कि इस वर्ष का राजेन्द्र जयंन्त पारणा महोत्सव विशेष महत्व रखता है। इसमें सिद्धि तप का पारणा एवं धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन 28 व 29 अगस्त को भव्यता से संपन्न होगा। उन्होंने नागदा सहित आसपास के सभी संघजनों से अधिक से अधिक संख्या में जावरा पहुँचकर महोत्सव को सफल बनाने का विशेष अनुरोध किया।
उन्होंने कहा कि इस आयोजन का उद्देश्य समाज में तप, त्याग और संयम की भावना को प्रबल करना तथा युवा पीढ़ी को जैन धर्म की आध्यात्मिक परंपराओं से जोड़ना है।

Leave a Comment

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण