June 13, 2026 7:13 am

भारतीय ग्रामीण पत्रकार संघ ट्रस्ट

भारतीय ग्रामीण
पत्रकार संघ ट्रस्ट

दिल्ली: बढ़ रहा यमुना नदी का जलस्तर, खतरे के निशान से ऊपर पहुंचा

राजधानी दिल्ली में यमुना नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। आज सुबह 7 बजे यमुना का जलस्तर 205.46 मीटर दर्ज किया गया, जो खतरे के निशान से ऊपर है।

अगस्त 28, नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में यमुना नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। आज सुबह 7 बजे यमुना का जलस्तर 205.46 मीटर दर्ज किया गया, जो खतरे के निशान से ऊपर है। दिल्ली में यमुना नदी में खतरे का निशान 205.33 मीटर है। हथिनी कुंड बैराज से 36,577 क्यूसेक, वज़ीराबाद बैराज से 58,290 क्यूसेक और ओखला बैराज से 42,006 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है।

जलस्तर बढ़ने के साथ ही दिल्ली सरकार ने निचले इलाकों के लिए अलर्ट जारी कर दिया है। स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने और सुरक्षित स्थानों की ओर जाने की अपील की है। यमुना नदी का जलस्तर खतरे के निशान के ऊपर पंहुच गया है, जिसके मद्देनजर जिला मजिस्ट्रेट (पूर्व) द्वारा मयूर विहार क्षेत्र में बाढ़ राहत शिविर स्थापित किए गए हैं।

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें