November 1, 2026 7:39 am

भारतीय ग्रामीण पत्रकार संघ ट्रस्ट

भारतीय ग्रामीण
पत्रकार संघ ट्रस्ट

दिल्ली: खेल सामग्री निर्माण को बढावा देने की नई शुरुआत

भारत खेल सामग्री निर्माण को वैश्विक स्तर पर पहचान दिलाने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। केंद्रीय खेल मंत्री डॉ. मांडविया ने दिल्ली में आयोजित सम्मेलन में खेल क्षेत्र में सुधार की बात की।

अनिल कुमार गुप्ता दिल्ली

अगस्त 30,नई दिल्ली: भारत आज खेल सामग्री निर्माण को वैश्विक पहचान दिलाने के क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहा है। देश में खेल उद्योग को बढ़ावा देने, बेहतर खेल नीतियों और बुनियादी ढांचे को गति देने के उद्देश्य से राजधानी दिल्ली में केन्द्रीय खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया के नेतृत्व में खेल सामग्री निर्माण सम्मेलन का आयोजन किया गया।

इस सम्मेलन में खेल मंत्रालय, स्पोर्ट्स मैन्युफैक्चरिंग एसोसिएशन, फिक्की सहित देशभर के वरिष्ठ अधिकारियों सहित खेल उद्योग जगत के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

सम्मेलन को संबोधित करते हुए केन्द्रीय खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने कहा कि आज प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में पिछले 11 वर्षों में भारत की खेल पहचान में जबरदस्त वृद्धि हुई है। देश में खेल के क्षेत्र में एक बड़ा बदलाव आया है, जो संस्थागत सुधारों, जमीनी स्तर पर विकास और समावेशी भागीदारी से प्रेरित है। यह परिवर्तन प्रतिबद्धता, इन्फ्रास्ट्रक्चर और राष्ट्रीय गौरव से जुड़ा हुआ है और यह क्रांति नीतिगत स्तर और खिलाड़ियों के प्रदर्शन दोनों में स्पष्ट रूप से दिखाई भी देता है।

Leave a Comment

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण