November 1, 2026 7:43 am

भारतीय ग्रामीण पत्रकार संघ ट्रस्ट

भारतीय ग्रामीण
पत्रकार संघ ट्रस्ट

रुद्रप्रयाग में बादल फटा, NDRF ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन

रुद्रप्रयाग में बादल फटा, NDRF ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन

उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग के छैनागाड़ गांव में बादल फटने के बाद NDRF टीम ने मौके पर पंहुच कर घटनास्थल का जायजा लिया। टीम ने मलबा हटाया और स्थानीय लोगों के लिए सुरक्षित आवागमन सुनिश्चित किया।
अनिल कुमार गुप्ता दिल्ली
सितंबर 02, नई दिल्ली: उत्तराखंड में भारी बारिश की वजह से बिगड़े हालात से निपटने के लिए NDRF की टीमें स्थानीय प्रशासन की मदद कर रही है। ये टीमें उत्तर से लेकर दक्षिण तक मुस्तैद हैं। उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग के छैनागाड़ गांव में बादल फटने के बाद NDRF टीम ने मौके पर पंहुच कर घटनास्थल का जायजा लिया। टीम ने मलबा हटाया और स्थानीय लोगों के लिए सुरक्षित आवागमन सुनिश्चित किया।

NDRF ने ये ऑपरेशन SDRF, DDRF और सिविल प्रशासन के साथ मिलकर चलाया। फिलहाल इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। NDRF ने चंबा में श्री मणिमहेश जी यात्रा के दौरान दोनाली में दुकानदारों, स्थानीय लोगों और तीर्थयात्रियों सहित 125 फंसे हुए लोगों को सुरक्षित निकाला।

वहीं तेलंगाना के मेडक जिले के घनपुर में एनडीआरएफ टीम ने डूबी कार की छत पर फंसे एक व्यक्ति को बचाया। साथ ही लोगों को सलाह दी है कि बाढ़ वाले इलाकों में गाड़ी चलाने से बचें।

Leave a Comment

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal