November 1, 2026 6:05 am

भारतीय ग्रामीण पत्रकार संघ ट्रस्ट

भारतीय ग्रामीण
पत्रकार संघ ट्रस्ट

अलवर की पंचायत समिति रैणी कार्यालय मे लगातार पिछले कई माह से हो रही सरकार के आदेशो की अवमानना

अलवर की पंचायत समिति रैणी कार्यालय मे लगातार पिछले कई माह से हो रही सरकार के आदेशो की अवमानना

पंचायत समिति कार्यालय ना तो समय पर खुलता है और समय से पहले ही बन्द हो जाता है पंचायत समिति कार्यालय

मिडियाकर्मी इसका वीडियोज बनाता है तो यहा के कर्मचारी/अधिकारी बोलते है धमकी भरे स्वर मे

रैणी(अलवर)महेश चन्द मीना,

अलवर के रैणी-उपखंड मुख्यालय पर स्थित पंचायत समिति रैणी कार्यालय मे खुलेआम सरकार के निर्देशो की अवमानना हो रही है और पंचायत समिति रैणी कार्यालय सुबह भी कभी भी निर्धारित समय पर नही खुलता है और शाम को भी कभी निर्धारित समय तक खुला हुआ नही रहता है इस बात की समय समय पर जीकेएस न्युज नेटवर्क पोल खोलता रहता है।
इसी क्रम मे जीकेएस न्युज नेटवर्क रिपोर्टर ने सोमवार को शाम 5:35 बजे ही पंचायत समिति कार्यालय बन्द होने की खबर अलवर कलेक्टर को ई मेल के द्वारा भेजी थी जिसके सम्बन्ध मे अलवर कलेक्टर कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार अलवर जिला परिषद एसीईओ को जांच के लिए लिखा जाना बताया गया है और फिर जीकेएस न्युज नेटवर्क रिपोर्टर गुरुवार को पंचायत समिति कार्यालय मे सुबह 9:35 बजे पहुंचा तो पंचायत समिति कार्यालय पूरी तरह से बन्द मिला जिसकी 9:35 से 9:37 बजे तक वीडियोज बनाई गई जिसमे कार्यालय के तमाम कमरे बन्द दिखाई दे रहे है ये हाल है अलवर के रैणी पंचायत समिति कार्यालय के।
राजस्थान सरकार के निर्देशानुसार कार्यालय सुबह 9:30 बजे खुल जाना चाहिए और शाम 6 बजे तक खुला रहना चाहिए।
जीकेएस न्युज नेटवर्क रिपोर्टर ने गुरूवार को भी इस पंचायत समिति रैणी के बन्द कार्यालय की वीडियोज अलवर कलेक्टर को ई मेल पर भेज दी गई है तथा कलेक्टर कार्यालय मे इस मामले फोन करके भी जानकारी दे दी गई है अब आगामी समय मे पता चल पायेगा कि अलवर कलेक्टर कार्यालय से इस सम्ब्न्ध मे कुछ कार्यवाई होती है अथवा वैसे ही लीपापोती हो जाती है।

बन्द कार्यालय की वीडियोज बनाने पर सहायक विकास अधिकारी सहित कई कर्मचारियो ने मिडियाकर्मी को धमकाया भी गया

गुरुवार सुबह 9:37 बजे तक भी पीएस कार्यालय नही खुलने पर वीडियोज बनाई गई तो आनन फानन मे बोखलाते हुए आए कर्मचारी/अधिकारियो ने मिडियाकर्मी को धमकाने का भी प्रयास किया और मिडियाकर्मी के ऊपर तरह तरह के झूठे आरोप लगाने की भी धमकी दी गई है सहायक विकास अधिकारी मुकेश मीना सहित कई अन्य के द्वारा भी और भविष्य के लिए सावधानी बरतने की भी हिदायत दी गई मिडियाकर्मी को।
जीकेएस न्युज नेटवर्क रिपोर्टर ने इसी तरह से मई-2025 मे भी व जून जुलाई मे कार्यालय नही खुलने की खबर लगाई गई है जिससे पीएस रैणी के सभी कर्मचारी/अधिकारी बोखलाए हुए है।

Leave a Comment

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण