गाजियाबाद के लोनी तहसील के बदरपुर गांव में बाढ़ से प्रभावित परिवारों के घर में पानी भर जाने पर गाजियाबाद प्रशासन एनडीआरएफ की टीम के साथ लगातार वहां राहत सामग्री पहुंचाने का प्रयास कर रही है
तस्वीरे हैरान और परेशान करने वाली है लेकिन इन लोगों की मजबूरी इस जल सैलाब की वजह से लगातार बढ़ती जा रही हैं हालांकि गाजियाबाद प्रशासन द्वारा इन्हें राहत सामग्री भी पहुंचाई जा रही है प्रशासनिक अधिकारियों का अमला लगातार बाढ़ प्रभावित इलाकों का जायजा ले रहा है
उप जिलाधिकारी एवं जिला प्रशासन के निर्देश पर लगातार मौके पर पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया जा रहा है
गाजियाबाद प्रशासन चाहता है कि कोई भी बाढ़ प्रभावित तक राहत सामग्री आसानी से पहुंचे और यदि उन्हें किसी भी तरीके की मेडिकल सुविधा चाहिए तो उसके लिए भी पूरा प्रयास किया जा रहा है वही जलमग्न हुए घरों से लोगों को निकाल कर सुरक्षित जगह पर पहुंचाने के लिए एनडीआरएफ की टीमें लगातार काम कर रही हैं अच्छी बात यह है कि अभी तक कोई अप्रिय घटना व जनहानि की सूचना नहीं है।












