November 1, 2026 5:11 am

भारतीय ग्रामीण पत्रकार संघ ट्रस्ट

भारतीय ग्रामीण
पत्रकार संघ ट्रस्ट

पंजाब: AIIMS की टीम ने के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचाई मदद

पंजाब: AIIMS की टीम ने के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचाई मदद

एम्स दिल्ली की डॉक्टरों और नर्सों की टीम पंजाब के बाढ़ प्रभावित इलाकों में राहत कार्य में जुटी है। टीम ने घर-घर जाकर दवाइयां दीं और ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। सेवा कार्य लगातार जारी है।
सितंबर 08, नई दिल्ली: नई दिल्ली स्थित एम्स अस्पताल की डॉक्टर और नर्सों की टीम इस समय पंजाब के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में जरूरतमंद लोगों को स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने में जुटी हुई है। टीम सबसे पहले अमृतसर पहुंची और बाबा बुड्ढा साहिब समाध गुरुद्वारा में मत्था टेकने के बाद राहत कार्य में लग गई।

एम्स की टीम ने रमदास, मच्छीवाल और घोनेवाल गांवों में मेडिकल कैंप लगाए, जहां बाढ़ से प्रभावित परिवारों को प्राथमिक उपचार, दवाइयाँ और स्वास्थ्य परामर्श दिए गए। टीम ने कई घरों तक पहुंचकर बीमार और ज़रूरतमंद लोगों का परीक्षण किया और दवाइयाँ वितरित कीं।

बाढ़ के कारण धुस्सी तटबंध टूटने से इन क्षेत्रों में सबसे ज़्यादा नुकसान हुआ है। कई गांव जलमग्न हो गए थे, हालांकि अब पानी का स्तर घट रहा है। बावजूद इसके, लोगों की समस्याएं अभी भी बरकरार हैं।

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए एम्स की टीम लगातार मौके पर डटी हुई है और चिकित्सा सेवाएं प्रदान कर रही है।

Leave a Comment

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal