November 1, 2026 5:10 am

भारतीय ग्रामीण पत्रकार संघ ट्रस्ट

भारतीय ग्रामीण
पत्रकार संघ ट्रस्ट

नेपाल हिंसा: अमेरिका समेत कई देशों के दूतावासों ने जारी किया संयुक्त बयान

नेपाल में हुए हिंसक प्रदर्शन के बाद नेपाल में स्थित कई देशों के दूतावासों ने संयुक्त बयान जारी किया हैं। उन्होंने सभी पक्षों से संयम बरतने की अपील की है।

सितंबर 09, नई दिल्ली: नेपाल में हुए हिंसक प्रदर्शन के बाद नेपाल में स्थित कई देशों के दूतावासों ने संयुक्त बयान जारी किया हैं। ऑस्ट्रेलिया, फिनलैंड, फ्रांस, जापान, कोरिया, यूके और अमेरिका के दूतावासों ने कहा- काठमांडू के कई हिस्सों में हुए हिंसक प्रदर्शनों के दौरान हुई जान-माल की हानि और लोगों के घायल होने से हम बहुत दुखी हैं।

दूतावासों ने कहा- हम पीड़ित परिवारों और प्रभावितों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं और घायलों के जल्द और पूरी तरह से ठीक होने की कामना करते हैं। हमारी सरकारें शांतिपूर्ण सभा और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के सार्वभौमिक अधिकारों के प्रति अपने मजबूत समर्थन को दोहराती हैं।

उन्होंने आगे कहा कि हम सभी पक्षों से अपील करते हैं कि वे अधिकतम संयम बरतें, स्थिति को और खराब होने से रोकें और यह सुनिश्चित करें कि इन मौलिक अधिकारों की रक्षा हो।

Leave a Comment

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal