November 1, 2026 5:12 am

भारतीय ग्रामीण पत्रकार संघ ट्रस्ट

भारतीय ग्रामीण
पत्रकार संघ ट्रस्ट

ट्रम्प से बातचीत को उत्सुक, साझेदारी को मिलेगी रफ्तार: पीएम मोदी

ट्रम्प से बातचीत को उत्सुक, साझेदारी को मिलेगी रफ्तार: पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ट्रम्प के हालिया बयान पर सकारात्मक प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने भारत-अमेरिका साझेदारी को मजबूत बनाने और व्यापार वार्ता को आगे बढ़ाने की प्रतिबद्धता जताई।

सितंबर 10, नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा है कि वह आने वाले हफ्तों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बात करेंगे। उन्होंने इस बात की भी पुष्टि कि उनका प्रशासन दोनों देशों के बीच व्यापार बाधाओं को दूर करने के लिए भारत के साथ बातचीत जारी रखेगा।

ट्रम्प के इस ताजा रुख पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी सकारात्मक प्रतिक्रिया दी है। अमेरिकी राष्ट्रपति के पोस्ट का जवाब देते हुए पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर कहा कि भारत और अमेरिका घनिष्ठ मित्र और स्वाभाविक साझेदार हैं। मुझे विश्वास है कि हमारी व्यापार वार्ताएँ भारत-अमेरिका साझेदारी की असीम संभावनाओं को उजागर करने का मार्ग प्रशस्त करेंगी।

उन्होंने आगे कहा कि हमारी टीमें इन चर्चाओं को जल्द से जल्द पूरा करने के लिए काम कर रही हैं। मैं राष्ट्रपति ट्रम्प से बातचीत के लिए भी उत्सुक हूँ। दोनों देशों के लोगों के लिए एक उज्जवल और समृद्ध भविष्य सुनिश्चित करने के लिए हम मिलकर काम करेंगे।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने पीएम मोदी के सोशल मीडिया पोस्ट को अपने ट्रुथ सोशल पर भी साझा किया है।

Leave a Comment

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal