November 1, 2026 5:19 am

भारतीय ग्रामीण पत्रकार संघ ट्रस्ट

भारतीय ग्रामीण
पत्रकार संघ ट्रस्ट

नौसेना के पोत ‘त्रिवेणी’ से विश्व भ्रमण पर रवाना होगी 10 वीर महिलाएं

नौसेना के पोत ‘त्रिवेणी’ से विश्व भ्रमण पर रवाना होगी 10 वीर महिलाएं

सितंबर 11, नई दिल्ली: थल सेना, वायु सेना और नौसेना की 10 महिला अधिकारियों का दल ‘आईएएसवी त्रिवेणी’ से विश्व भ्रमण पर रवाना हो रहा है। इस अभियान को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह वर्चुअल रुप से हरि झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।

भारत के थल सेना, वायु सेना और नौसेना की 10 महिला अधिकारियों का एक दल आज इतिहास रचने निकल रहा है। यह दल मुंबई के गेटवे ऑफ इंडिया से भारतीय सेना के नौकायन पोत ‘आईएएसवी त्रिवेणी’ पर सवार होकर विश्व भ्रमण के लिए रवाना होगा।

इस अभियान को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह वर्चुअल रुप से हरि झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। लेफ्टिनेंट कर्नल अनुजा वरुडकर के नेतृत्व वाले इस दल में सेना के पा़ंच, वायु सेना के चार और नौसेना की एक अधिकारी हैं। यह पहली बार है कि भारतीय सशस्त्र बल संयुक्त रूप से किसी जलयात्रा मिशन का नेतृत्व कर रहे हैं। यह पहली बार है कि भारतीय सशस्त्र बल संयुक्त रूप से किसी जलयात्रा मिशन का नेतृत्व कर रहे हैं।

ये अधिकारी 26,000 से अधिक नॉटिकल मील की समुद्री यात्रा करेंगी। इस दौरान वे दो बार भूमध्य रेखा पार करेंगी और तीन प्रमुख केप ‘केप लीउविन’, ‘केप हॉर्न’ और ‘केप ऑफ गुड होप’ को पार करेंगी। इस मिशन में वे प्रमुख महासागरों से होकर गुजरेंगी और ‘ड्रेक पैसेज’ जैसे दुनिया के सबसे खतरनाक समुद्री इलाकों में भी यात्रा करेंगी। यह अभियान लगभग नौ महीने में पूरा होने की संभावना है, जिसके दौरान टीम चार विदेशी बंदरगाहों पर रुकेगी और मई 2026 में मुंबई वापस लौटेगी।

Leave a Comment

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal