November 1, 2026 5:04 am

भारतीय ग्रामीण पत्रकार संघ ट्रस्ट

भारतीय ग्रामीण
पत्रकार संघ ट्रस्ट

नेपाल की नई सरकार पर भारत का समर्थन

नेपाल की नई सरकार पर भारत का समर्थन

पड़ोसी देश नेपाल में विनाशकारी विद्रोह के बाद अब सुशीला कार्की को नया प्रधानमंत्री बनाया गया है। भारत ने सुशीला कार्की के नेतृत्व में बनी नई अंतरिम सरकार का स्वागत किया।

सितंबर 13, नई दिल्ली: पड़ोसी देश नेपाल में विनाशकारी विद्रोह के बाद अब सुशीला कार्की को नया प्रधानमंत्री बनाया गया है। भारत ने सुशीला कार्की के नेतृत्व में बनी नई अंतरिम सरकार का स्वागत किया।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने शुक्रवार को एक बयान जारी कर कहा कि भारत को उम्मीद है कि यह कदम नेपाल में शांति और स्थिरता को मजबूत करेगा। उन्होंने कहा, “हम नेपाल की नई अंतरिम सरकार का स्वागत करते हैं, जिसका नेतृत्व माननीय सुशीला कार्की कर रही हैं। हमें भरोसा है कि यह नेपाल में शांति और स्थिरता को बढ़ावा देने में मदद करेगा।”

भारत ने यह भी स्पष्ट किया कि एक करीबी पड़ोसी, लोकतांत्रिक साझेदार और लंबे समय से विकास सहयोगी होने के नाते वह नेपाल के साथ मिलकर दोनों देशों और उनके नागरिकों के कल्याण और समृद्धि के लिए काम करता रहेगा।

Leave a Comment

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal