November 1, 2026 4:07 am

भारतीय ग्रामीण पत्रकार संघ ट्रस्ट

भारतीय ग्रामीण
पत्रकार संघ ट्रस्ट

सुशीला कार्की बनीं नेपाल की पहली महिला प्रधानमंत्री

सुशीला कार्की बनीं नेपाल की पहली महिला प्रधानमंत्री

सितंबर 13, नई दिल्ली: पूर्व मुख्य न्यायाधीश सुशीला कार्की नेपाल की पहली महिला प्रधानमंत्री बन गई है। कल रात काठमांडू में राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल ने उन्‍हें अंतरिम सरकार के प्रधानमंत्री पद की शपथ दिलाई। नेपाल में यह शपथ ग्रहण समारोह युवा प्रदर्शनकारियों के घातक और हिंसक प्रदर्शनों के बाद हुआ है।

विरोध प्रदर्शन प्रमुख सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सरकारी प्रतिबंध और भ्रष्टाचार के खिलाफ गुस्से के कारण हुआ था। इन घातक झड़पों में 51 लोगों की जान चली गई और केपी शर्मा ओली को प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा देना पड़ा। अब सुशीला कार्की पर अगले 6 महीने में नए संसदीय चुनाव कराने की जिम्मेदारी है।

राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल ने कल संसद भंग करने का भी ऐलान किया था। नेपाल की पहली महिला चीफ जस्टिस रहीं सुशीला कार्की ने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से राजनीति शास्त्र में मास्टर्स किया है। उन्होंने 1979 में वकालत में अपना करियर शुरू किया था। नेपाल में भारत के राजदूत नवीन श्रीवास्तव ने भी सुशीला कार्की से मिलकर उन्हें बधाई दी।

Leave a Comment

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal