November 1, 2026 3:01 am

भारतीय ग्रामीण पत्रकार संघ ट्रस्ट

भारतीय ग्रामीण
पत्रकार संघ ट्रस्ट

उत्तराखंड: देहरादून में भारी बारिश से तबाही, राहत और बचाव कार्य तेज

उत्तराखंड: देहरादून में भारी बारिश से तबाही, राहत और बचाव कार्य तेज

सितंबर 16, नई दिल्ली: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में लगातार हो रही भारी बारिश के कारण शहर की पुलिस अलर्ट मोड पर है। कल रात शहर के सहस्त्रधारा क्षेत्र के कारलीगाढ़ में घरों के पास अचानक अत्यधिक पानी आने की सूचना के बाद पुलिस ने एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और अन्य सुरक्षा एजेन्सियों के साथ मिलकर राहत एवं बचाव कार्य चलाया।

भारी बारिश के कारण देहरादून के कुछ स्थानों पर मार्गो के अवरुद्ध होने तथा जलभराव की सूचनाएं पुलिस को प्राप्त हुई। रायपुर क्षेत्र में मालदेवता चौकी से आगे केशरवाला मार्ग पर नदी का जलस्तर बढ़ने तथा तेज बहाव के कटाव से सड़क का लगभग 70 -80 मीटर हिस्सा बह गया है, जिस कारण मार्ग पर यातायात पूर्ण रूप से बाधित है।

पुलिस द्वारा संवेदनशील स्थानों से लोगों को हटाते हुए सुरक्षित स्थानों पर ले जाया जा रहा है। वहीं एसडीआरएफ द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, ऋषिकेश में चंद्रभागा नदी आज सुबह से ही उफान पर है, जिससे पानी हाईवे तक पहुँच गया है। SDRF टीम ने नदी में फंसे तीन लोगों को बचाया। कई वाहन अभी भी पानी में फंसे हुए हैं।

Leave a Comment

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal