November 1, 2026 1:43 am

भारतीय ग्रामीण पत्रकार संघ ट्रस्ट

भारतीय ग्रामीण
पत्रकार संघ ट्रस्ट

तेजस्वी यादव का बयान: “बिहार में भ्रष्टाचार चरम पर”

तेजस्वी यादव का बयान: “बिहार में भ्रष्टाचार चरम पर”
राजद नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि राज्य में मौजूदा नीतीश सरकार और एनडीए शासन में भ्रष्टाचार और अपराध चरम पर है, और लोग अपने ही घरों में सुरक्षित महसूस नहीं कर रहे हैं।

17 सितंबर, पटना (पटना, बिहार):
बिहार अधिकार यात्रा के दूसरे दिन राजद नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि राज्य में मौजूदा नीतीश सरकार और एनडीए शासन में भ्रष्टाचार और अपराध चरम पर है, और लोग अपने ही घरों में सुरक्षित महसूस नहीं कर रहे हैं।

तेजस्वी यादव ने कहा कि “बारिश, गर्मी, धूप और आंधी के बावजूद हजारों लोग हमारी अधिकार यात्रा में शामिल हो रहे हैं। यह इस बात का संकेत है कि बिहार की जनता बदलाव चाहती है और अब इस भ्रष्ट व्यवस्था से मुक्ति पाना चाहती है।”

उन्होंने आरोप लगाया कि वर्तमान सरकार भ्रष्टाचार और अपराध को संरक्षण दे रही है, जिससे बिहार की हालत दिन-ब-दिन बिगड़ती जा रही है।

तेजस्वी यादव ने अपनी सरकार के आने पर युवा डिग्रीधारकों को रोजगार देने का वादा किया। उन्होंने कहा:
“हम ऐसी सरकार बनाएंगे जो उद्योग और निवेश को बढ़ावा दे। कोई भी पढ़ा-लिखा नौजवान खाली हाथ नहीं बैठेगा।”

उन्होंने यह भी कहा कि जनता अब विकास और विजन वाली सरकार चाहती है, न कि ऐसे गठबंधन की जो केवल सत्ता के लिए बना हो।

प्रधानमंत्री को शुभकामना, अमित शाह पर तंज

तेजस्वी यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं, लेकिन इसके साथ ही उन्होंने गृह मंत्री अमित शाह पर व्यंग्य करते हुए कहा:
“अमित शाह को तो प्रधानमंत्री का जन्मदिन पार्टी की तरह मनाना चाहिए। वैसे, एक सवाल है कि वे अब तक बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष क्यों नहीं बन पाए?”

Leave a Comment

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal