November 1, 2026 1:43 am

भारतीय ग्रामीण पत्रकार संघ ट्रस्ट

भारतीय ग्रामीण
पत्रकार संघ ट्रस्ट

बिहार विधानसभा चुनाव: आज अमित शाह करेंगे चुनावी तैयारियों पर चर्चा

बिहार विधानसभा चुनाव: आज अमित शाह करेंगे चुनावी तैयारियों पर चर्चा

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह का पटना एयरपोर्ट पर पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने स्वागत किया। आज अमित शाह आगामी बिहार विधानसभा चुनावों की तैयारियों को लेकर चर्चा करेंगे।

सितंबर 18, नई दिल्ली: केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह पटना पहुंच गए हैं। एयरपोर्ट पर केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा और कई अन्य वरिष्ठ नेताओं ने हवाई अड्डे पर उनका स्वागत किया।

गृह मंत्री आज पार्टी नेताओं के साथ आगामी बिहार विधानसभा चुनावों की तैयारियों को लेकर चर्चा करेंगे। गृह मंत्री रोहतास के डेहरी ऑन सोन और बेगूसराय में होने वाली क्षेत्रीय बैठकों में हिस्सा लेंगे। वहीं गृह मंत्री शाहाबाद, मगध, पटना, मुंगेर, नालंदा और बेगूसराय क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ समीक्षा बैठक करेंगे।

बता दें कि बिहार में अगले महीने विधानसभा चुनाव का ऐलान होने की संभावना है। अभी यहां नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए की सरकार है और आगामी चुनाव में इनका मुलाकात विपक्षी दलों के साथ होगा।

फोटो- पटना में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह का स्वागत

Leave a Comment

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal