October 31, 2026 11:18 pm

भारतीय ग्रामीण पत्रकार संघ ट्रस्ट

भारतीय ग्रामीण
पत्रकार संघ ट्रस्ट

धर्म ध्वजा धारी परिषद व हिंदू युवा वाहिनी द्वारा आयोजित किया गया फलाहार

धर्म ध्वजा धारी परिषद व हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने राघवेंद्र प्रताप सिंह प्रदेश प्रभारी हिंदू युवा वाहिनी व पूर्व विधायक का जगह-जगह हुआ स्वागत
रोहित कुमार गुप्ता
उतरौला बलरामपुर । बुधवार को उतरौला नगर के रामलीला मैदान में धर्म ध्वजा धारी परिषद व हिंदू युवा वाहिनी की तरफ से फलाहार कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में राघवेंद्र प्रताप सिंह प्रदेश प्रभारी हिंदू युवा वाहिनी व पूर्व विधायक डुमरियागंज,विशिष्ट अतिथि तपसी धाम महंत जय बक्स दास जी महाराज,फक्कड़ दास मंदिर के महंन्त अरुण कुमार,अनूप चंद्र गुप्ता चैयरमेन प्रतिनिधि,राकेश तिवारी ब्लॉक प्रमुख,रवीन्द्र गुप्ता कमलापुरी देवीपाटन मंडल अध्यक्ष वैश्य समाज,धर्मराज वर्मा चैयरमैन बढ़नी चाफा आदि विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम में फलाहार के उद्देश्य और महत्व पर विस्तार पूर्वक प्रकाश डाला गया एक साथ बैठकर जब सभी ने फलाहार किया तो आपसी समरसता की बयार बहती दिखाई दी वक्ताओं ने सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने के लिए ऐसे आयोजन को जरूरी बताया फलाहार को संबोधित करते हुए प्रदेश प्रभारी व पूर्व विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि फलहार कार्यक्रम हिंदू एकजुटता के लिए जरूरी है नवरात्र में इसका काफी महत्व है विशिष्ट अतिथि अनूप चंद्र गुप्ता प्रतिनिधि ने कहा कि फलाहार से ऊंच-नींच,छुआछूत जैसी भावना दूर होती है हिंदू समाज को संगठित और एकता सूत्र में बांधने में का काम करता है इससे पहले आयोजक धर्म ध्वजा धारी परिषद व हिंदू वाहिनी हियुवा के अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने अतिथियों का फूलमाला व अंग वस्त्र व शाल पहनाकर स्वागत किया संबोधन के बाद फलहार कार्यक्रम शुरू हुआ सभी ने एक साथ बैठक जो फलाहार करना शुरू किया जिसमें रवीन्द्र गुप्ता कमलापुरी गौ सेवक बलरामपुर, झूमा सिंह क्षेत्रीय कार्य समिति सदस्य भाजपा,संतोष कसौधन सभासद,अमित गुप्ता,विशाल गुप्ता जिलाध्यक्ष,जिला संयोजक गुलशन गुप्ता,वरिष्ठ उपाध्यक्ष विशाल गुप्ता,रूपेश गुप्ता नगर अध्यक्ष,नगर प्रभारी अशोक चौरसिया,दीपक चौधरी,फरेंन्द्र गुप्ता नगर अध्यक्ष भाजपा,संदीप वर्मा,महेश गुप्ता,हेमंत गुप्ता,अशोक सोनी,संतोष पटवा,मोहित गुप्ता,आशीष कसौधन,अमरचंद गुप्ता,ओम प्रकाश गुप्ता,गोपाल मोदनवाल,मनोज सिंह कसेरा, किशन हिंदुस्तानी,राज गुप्ता, सनी गुप्ता आदि कई हजारों की संख्या में लोग फलाहार के कार्यक्रम में मौजूद रहे।

Leave a Comment

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण