October 31, 2026 11:15 pm

भारतीय ग्रामीण पत्रकार संघ ट्रस्ट

भारतीय ग्रामीण
पत्रकार संघ ट्रस्ट

कई विभागों एवं कार्यालयों में दिव्यांग छात्र/छात्राएं अपने कौशल के माध्यम से देश की सेवा में रत रहते हुए कार्य क्रियान्वित कर देश को गौरवान्वित कर रहे है ।

कई विभागों एवं कार्यालयों में दिव्यांग छात्र/छात्राएं अपने कौशल के माध्यम से देश की सेवा में रत रहते हुए कार्य क्रियान्वित कर देश को गौरवान्वित कर रहे है ।
बुरहानपुर नि.प्र. – मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर के निर्देशानुसार एवं माननीय अध्यक्ष/प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश महोदय श्रीमती आशिता श्रीवास्तव के निर्देशानुसार एवं सचिव/व्यवहार न्यायाधीश वरिष्ठ खण्ड श्रीमान प्रेमदीप सांकला के मार्गदर्शन में जायंट्स चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा संचालित मुकबधिर अंधविद्यालय रास्तीपुरा बुरहानपुर में मुकबधिर दिवस के उपलक्ष्य में दिव्यांग छात्र एवं छात्रों के बीच में कार्यक्रम आयोजित किया गया ।
विश्व बधिर दिवस को सम्बोधित करते हुए पैरालीगल वोलेंनटियर एवं कुटुम्ब न्यायालय परामर्शदाता महेन्द्र जैन ने दिव्यांग छात्र/छात्राओं को उनके हक, अधिकार एवं कर्तव्यों का बोध कराते हुए कहा कि जीवन में आप लोगों को जो एक अलौकिक शक्ति प्राप्त है, उसकी जितनी प्रशंसा की जाये कम है। आज कई विभागों एवं कार्यालयों में दिव्यांग छात्र/छात्राएं अपने कौशल के माध्यम से देश की सेवा में रत रहते हुए कार्य क्रियान्वित कर देश को गौरवान्वित कर रहे है ।
विश्व बधिर दिवस को सम्बोधित करते हुए पैरालीगल वोलेंनटियर डा फोजिया सोडावाला ने कहा कि शासन ने आप लोगों के लिए बहुत सारी योजनाएं संचालित की है। उन योजनाओं का लाभ आप सभी दिव्यांग छात्र/छात्राओं को व जनमानस को मिले यही हमारा मुख्य उद्देश्य है, क्योंकि यह आपका हक और अधिकार है। उक्त कार्यक्रम के अवसर पर जायंट्स चैरिटेबल ट्रस्ट बुरहानपुर के अध्यक्ष कैलाश अग्रवाल, प्राचार्य देवीदास चैहान के साथ-साथ शिक्षक, शिक्षिकाएं व बडी संख्या में दिव्यांग छात्र/छात्राएं उपस्थित रहे।

Leave a Comment

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal