October 31, 2026 9:31 pm

भारतीय ग्रामीण पत्रकार संघ ट्रस्ट

भारतीय ग्रामीण
पत्रकार संघ ट्रस्ट

पीएम मोदी युवा-केंद्रित पहलों का करेंगे लोकार्पण

पीएम मोदी युवा-केंद्रित पहलों का करेंगे लोकार्पण

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज 62,000 करोड़ रुपये से अधिक की युवा-केंद्रित योजनाओं का शुभारम्भ करेंगे। इसमें पीएम-सेतु के तहत 1,000 आईटीआई के उन्नयन कार्य हेतु 60,000 करोड़ रुपये का निवेश शामिल है।

अक्टूबर 04, नई दिल्ली:
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज 62,000 करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न युवा-केंद्रित पहलों का लोकार्पण करेंगे। प्रधानमंत्री दिल्ली के विज्ञान भवन से पीएम-सेतु के तहत देश भर के 1,000 सरकारी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) के उन्नयन कार्य का शुभारम्भ करेंगे। 60,000 करोड़ रुपये के निवेश वाली यह पहल युवाओं के कौशल विकास की दिशा में ऐतिहासिक क़दम है।

पीएम सेतु देश के आईटीआई इकोसिस्टम को नई क्षमता देगा। योजना के कार्यान्वयन के पहले चरण में पटना और दरभंगा के आईटीआई पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। पीएम 34 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के नवोदय विद्यालयों और एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालयों में स्थापित 1,200 व्यावसायिक कौशल प्रयोगशालाओं का उद्घाटन करेंगे।

प्रधानमंत्री बिहार की संशोधित मुख्यमंत्री निश्चय स्वयं सहायता भत्ता योजना का शुभारंभ करेंगे। प्रधानमंत्री बिहार में जन नायक कर्पूरी ठाकुर कौशल विश्वविद्यालय का उद्घाटन करेंगे। इससे उद्योग-उन्मुख पाठ्यक्रमों और व्यावसायिक शिक्षा को बढ़ावा मिलेगा। पीएम बिहार के चार विश्वविद्यालयों में नई शैक्षणिक और अनुसंधान सुविधाओं की आधारशिला रखेंगे। साथ ही बिहटा में एनआईटी पटना के नए परिसर का लोकार्पण करेंगे।

प्रधानमंत्री बिहार सरकार में 4,000 से अधिक नवनियुक्त युवाओं को नियुक्ति पत्र भी वितरित करेंगे। साथ ही मुख्यमंत्री बालक/बालिका छात्रवृत्ति योजना के अंतर्गत कक्षा 9 और 10 के 25 लाख विद्यार्थियों को प्रत्यक्ष लाभ अंतरण के माध्यम से 450 करोड़ रुपये की छात्रवृत्ति जारी करेंगे। प्रधानमंत्री कौशल दीक्षांत समारोह में आईटीआई टॉपर्स को सम्मानित करेंगे।

Leave a Comment

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण