October 31, 2026 8:38 pm

भारतीय ग्रामीण पत्रकार संघ ट्रस्ट

भारतीय ग्रामीण
पत्रकार संघ ट्रस्ट

स्वच्छता पखवाड़ा 2025 के अंतर्गत स्वच्छ पटरी (स्वच्छ ट्रैक) अभियान हेतु किया श्रम दान l

स्वच्छता पखवाड़ा 2025 के अंतर्गत स्वच्छ पटरी (स्वच्छ ट्रैक) अभियान हेतु किया श्रम दान l
बुरहानपुर नि.प्र. – रेलवे मंत्रालय भारत सरकार के निर्देश पर जिला बुरहानपुर के रेलवे स्टेशन मेनेजर विनय मेहता ने बताया की 1 अक्टूबर 2025 से लेकर 15 अक्टूबर 2025 तक पुरे देश में स्वच्छता पखवाडा अभियान के अंतर्गत आज दिंनाक 07.10.2025 वार मंगलवार को स्वच्छ पटरी स्वच्छ ट्रेक हेतु रेलवे विभाग बुरहानपुर एवं समाज सेवा के क्षेत्र में जिले की अग्रणीय संस्था जनजाग्रति संस्था बुरहानपुर के संयुक्त तत्वाधान में संयुक्त प्रयासों से श्रम दान किया गया l
स्वच्छ पटरी ,स्वच्छ ट्रेक अभियान को संबोधित करते हुए रेलवे अधीक्षक विनय मेहता ने कहा की रेलवे पटरी को स्वच्छ रखना हम सभी का परम दायित्व है l क्योकि स्वच्छता ही देश विकास का परिचायक है l स्वच्छता से इस देश की उन्नति के साथ साथ प्रगति के मार्ग को सही दिशा में प्रशस्त करता है l स्वच्छ पटरी स्वच्छ ट्रेक अभियान को संबोधित करते हुए बुरहानपुर जिले के वरिष्ठ समाज सेवी ,पूर्व स्वच्छता ब्रांड एम्बेसेडर एवं जनजाग्रति संस्था बुरहानपुर के संस्थापक अध्यक्ष महेंद्र जैन ने देश की जनता को यह आव्हान किया की चाहे रेल के अंदर का परिसर हो या रेल के बाहर का परिसर दोनों स्थानों को स्वच्छ रखना इस देश के प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है ,क्योकि जब देश प्रगति करता है तो राष्ट्र का प्रत्येक व्यक्ति प्रगति की और अग्रसर होता है और यह निर्भर तभी हो सकता है जब हम सभी लोग स्वच्छता की दिशा में दर कदम बढ़ाते हुए स्वच्छता को अपनाए तभी हमारा देश पुरे विश्व में स्वच्छ भारत अभियान की परिकल्पना को साकार करने में नम्बर वन बन सकता है l
स्वच्छ पटरी स्वच्छ ट्रेक सफाई अभियान के अंतर्गत इस अवसर पर स्टेशन प्रबंधक महोदय विनय कुमार मेहता, जन जाग्रति संस्था के संस्थापक महेन्द्र जैन ,आशा तिवारी ,मुख्य कार्यालय अधीक्षक पुष्पेंद्र कापड़े, स्वास्थ्य निरीक्षक अनिल कुमार गुप्ता, एस एस ई (इलेक्ट्रिकल) रमेश चंद्र मीना, रेल सुरक्षा बल स्टॉफ, वाणिज्य विभाग एवं परिचालन विभाग के स्टॉफ, क्लीनिंग कॉन्ट्रैक्ट सुपरवाइजर एवं हाउस कीपिंग स्टॉफ भी इस अवसर पर सम्मिलित हुए हैं। उपरोक्त जानकारी रेलवे प्रबंधक महोदय विनय मेहता ने दी l

Leave a Comment

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण