October 31, 2026 6:47 pm

भारतीय ग्रामीण पत्रकार संघ ट्रस्ट

भारतीय ग्रामीण
पत्रकार संघ ट्रस्ट

सेंट एंजेल्स ने इंटर स्कूल रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप में लहराया परचम

सेंट एंजेल्स ने इंटर स्कूल रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप में लहराया परचम

बागपत। विवेक जैन। सेंट एंजेल्स के प्रतिभाशाली खिलाड़ी वैभव, कार्तिक, रेयान, अनंत, असद व प्रियश ने हरियाणा के सोनीपत में स्थित राजीव गांधी स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में 12 अक्टूबर 2025 को संपन्न हुई 13वीं शॉर्ट ट्रैक इंटर स्कूल रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप 2025 में 3 गोल्ड व 3 सिल्वर मेडल जीतकर नया कीर्तिमान स्थापित किया। रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप में अंडर- 12 आयु वर्ग के बालक वर्ग में 300 मी स्केटिंग रेस प्रतियोगिता में वैभव ने गोल्ड मेडल प्राप्त किया। अंडर-10 आयु वर्ग के बालक वर्ग में 300 मी॰ स्केटिंग रेस में कार्तिक ने गोल्ड मेडल प्राप्त किया। अंडर- 8 आयु वर्ग के बालक वर्ग में 200 मी स्केटिंग रेस में रेयान ने गोल्ड मेडल व अनंत ने सिल्वर मेडल प्राप्त किया। अंडर-6 आयु वर्ग के बालक वर्ग में 200 मी स्केटिंग रेस में असद ने सिल्वर मेडल प्राप्त किया। अंडर- 4 आयु वर्ग के बालक वर्ग में 200 मी स्केटिंग रेस स्पर्धा में प्रियश ने सिल्वर मेडल प्राप्त किया। स्कूल पहुंचने पर विजेता खिलाड़ियों का भव्य स्वागत किया गया। स्कूल प्रबंधक अजय गोयल ने स्केटिंग चैंपियनशिप में स्कूल व जनपद का नाम रोशन करने वाले सभी विजेता खिलाड़ियों को बधाई दी एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर अजीत, राजीव, बबलेश, अक्षय, कृष्णा, गौरव, आदित्य, दीपक आदि शिक्षक उपस्थित रहे |

Leave a Comment

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal