October 31, 2026 5:52 pm

भारतीय ग्रामीण पत्रकार संघ ट्रस्ट

भारतीय ग्रामीण
पत्रकार संघ ट्रस्ट

संजीव बालियान ने किया बड़ौत में श्री गोवर्धन पूजा महोत्सव 2025 का शुभारम्भ

संजीव बालियान ने किया बड़ौत में श्री गोवर्धन पूजा महोत्सव 2025 का शुभारम्भ

बागपत, उत्तर प्रदेश। विवेक जैन। बड़ौत नगर के श्री दिगम्बर जैन कॉलेज पाण्डुक शिला मैदान, बी फील्ड़ में गोवर्धन पूजा व अन्नकूट प्रसाद वितरण महोत्सव 2025 बड़े ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। महोत्सव का शुभारम्भ मुख्य अतिथि पूर्व केन्द्रीय मंत्री डाक्टर संजीव बालियान द्वारा फीता काटकर किया गया। समारोह गौरव के रूप में नगर पालिका परिषद बड़ौत के पूर्व अध्यक्ष अमित राणा ने शिरकत की। महोत्सव के आयोजक सत्य नारायण मंदिर, मंड़ी कमेटी घनश्याम गंज बड़ौत के पदाधिकारियों द्वारा समारोह में आये अतिथियों को पटका, फूलमाला पहनाकर व प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। इसके उपरान्त गोवर्धन पूजा, अन्नकूट व छप्पन भोग प्रसाद वितरण व गोवर्धन लीला का प्रारम्भ हुआ। गोवर्धन महाराज की गोबर से बनी 51 फुट की विशाल प्रतिमा श्रद्धालुओं में मुख्य आकर्षण का केन्द्र रही। श्री धाम वृंदावन से आयी ब्रज रस रसिक खुशबु राधा जी ने भगवान श्री कृष्ण जी के एक से बढ़कर एक भजन सुनाकर सभी श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। समस्त कार्यक्रम का यूटयूब पर लाईव प्रसारण किया गया। अन्नकूट प्रसाद वितरक एड़वोकेट डाक्टर आकाश बंसल व रिचा बंसल व प्रसाद वितरण व्यवस्था श्री चुलकाना धाम सेवा समिति बड़ौत की ओर से की गयी। नमनकर्ता विनोद कुमार बिजली वाले रहे। सत्य नारायण मंदिर, मंड़ी कमेटी घनश्याम गंज बड़ौत के अध्यक्ष राजीव कुमार गर्ग प्रधान जी लुहारी वाले, महामंत्री एड़वोकेट डाक्टर आकाश बंसल, कोषाध्यक्ष विजय कुमार महेश्वरी मारवाड़ी, कार्यक्रम संयोजक सुनील मित्तल भट्टे वाले, व्यापार मंड़ल बड़ौत के अध्यक्ष मुदित जैन आदि ने महोत्सव को सफल

Leave a Comment

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal