October 31, 2026 5:54 pm

भारतीय ग्रामीण पत्रकार संघ ट्रस्ट

भारतीय ग्रामीण
पत्रकार संघ ट्रस्ट

गुरु तेग बहादुर के शहीदी दिवस पर दो विशेष गाड़ियां चलाएगा भारतीय रेल

गुरु तेग बहादुर के शहीदी दिवस पर दो विशेष गाड़ियां चलाएगा भारतीय रेल
भारतीय रेल गुरु तेग बहादुर के शहीदी दिवस पर श्रद्धालुओं की यात्रा सुगमता के लिए दो विशेष रेलगाड़ियां चलाएगा। रेल राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने इसकी घोषणा की। रेल मंत्रालय ने बताया कि पटना साहिब स्पेशल और पुरानी दिल्ली स्पेशल ट्रेन सेवा कल से शुरू होंगी। पटना साहिब स्पेशल ट्रेन पटना से चलकर आनंदपुर साहिब पहुंचेगी। यह रेलगाड़ी रास्ते में लखनऊ, मुरादाबाद और अंबाला में रुकेगी।
पुरानी दिल्ली स्पेशल ट्रेन पुरानी दिल्ली से चलकर आनंदपुर साहिब पहुंचेगी और आनंदपुर साहिब से चलकर दिल्ली आएगी। दोनों तरफ की यात्रा में यह सोनीपत, पानीपत, कुरुक्षेत्र, अंबाला, सरहिंद और न्यू मोरिंडा स्टेशनों पर रुकेगी। रेलवे ने यात्रियों से सुगम यात्रा अनुभव के लिए इन विशेष सेवाओं का लाभ उठाने का अनुरोध किया है।

Leave a Comment

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal