October 31, 2026 4:53 pm

भारतीय ग्रामीण पत्रकार संघ ट्रस्ट

भारतीय ग्रामीण
पत्रकार संघ ट्रस्ट

दिल्ली: लाल किला कार धमाका मामले में एन.आई.ए. ने की सातवीं गिरफ्तारी

दिल्ली: लाल किला कार धमाका मामले में एन.आई.ए. ने की सातवीं गिरफ्तारी

एनआईए ने दिल्ली लाल किला विस्फोट मामले में फरीदाबाद निवासी शोएब को गिरफ्तार किया, जो सातवें मुख्य आरोपी हैं।

राष्ट्रीय अन्‍वेषण अभिकरण-एनआईए ने आज दिल्ली लाल किला आतंकी विस्फोट मामले में फरीदाबाद निवासी एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। इस पर विस्‍फोट के मुख्‍य आरोपी उमर उन नबी को विस्‍फोट से पहले शरण देने का आरोप है। एनआईए ने एक बयान में बताया कि आरोपी की पहचान हरियाणा के फरीदाबाद निवासी शोएब के रूप में हुई है। इस मामले में गिरफ्तार होने वाला यह सातवाँ मुख्य आरोपी है।

एनआईए के अनुसार जाँच से पता चला है कि शोएब ने 10 नवंबर को राष्ट्रीय राजधानी में लाल किले के बाहर हुए कार बम विस्फोट से पहले आतंकवादी उमर उन नबी को लॉजिक्सिटिक सहायता प्रदान की थी। इस विस्फोट में कई लोग मारे गए थे और कई अन्य घायल हुए थे। विस्फोट के पीछे की पूरी आतंकी साजिश का पता लगाने के प्रयासों के तहत गिरफ्तार व्यक्तियों से पूछताछ जारी है। एजेंसी ने कहा कि वह कई राज्यों के पुलिस बलों के साथ मिलकर काम कर रही है और इस भीषण हमले में शामिल मॉड्यूल के अन्य सदस्यों की पहचान, पता लगाने और उन्हें गिरफ्तार करने के लिए तलाशी अभियान चला रही है।

Leave a Comment

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal