October 31, 2026 4:55 pm

भारतीय ग्रामीण पत्रकार संघ ट्रस्ट

भारतीय ग्रामीण
पत्रकार संघ ट्रस्ट

मदन भईया की बेटी की शादी में पहुॅंची देश की जानी-मानी हस्तियां

मदन भईया की बेटी की शादी में पहुॅंची देश की जानी-मानी हस्तियां

गाजियाबाद, उत्तर प्रदेश। सुप्रसिद्ध समाजसेवी और खतौली विधायक मदन भैया की बेटी की शादी में धार्मिक, सामाजिक, राजनैतिक, शैक्षिक, मीडिया क्षेत्र की जानी-मानी हस्तियों ने शिरकत की और वर-वधु को अपना आर्शीवाद दिया। शादी समारोह का आयोजन उनके गांव जावली में आयोजित किया गया। मदन भईया ने शादी समारोह में आये हजारों लोगों का स्वागत-सत्कार किया। लोगों की हजारों संख्या होने के बाबजूद सभी व्यवस्थायें अप-टू-डेट थी, किसी भी प्रकार की कोई अव्यवस्था देखने को नही मिली। शादी पंड़ाल की भव्यता व कन्यादान में अधिकतम 101 रूपये की ही धनराशि का स्वीकार किया जाना मुख्य आकर्षण का केन्द्र रहा। इस अवसर पर लोगो ने एक दूसरे के साथ जमकर सेल्फी-फोटो ली। शादी समारोह में राष्ट्रीय लोकदल के अध्यक्ष व केन्द्रीय मंत्री जयंत चौधरी, सांसद डाक्टर राजकुमार सांगवान, महामहिम राष्ट्रपति जी एवं उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा सम्मानित वरिष्ठ पत्रकार विपुल जैन बागपत, पूर्व केन्द्रीय मंत्री व योजना आयोग के सदस्य सोमपाल शास्त्री, पूर्व जिला पंचायत सदस्य एवं सुप्रसिद्ध समाजसेवी डाक्टर जाकिर हसन प्रधान रटौल, पूर्व ब्लॉक प्रमुख देवेन्द्र गुर्जर घिटौरा, जिला पंचायत सदस्य बागपत जयकिशोर, प्रिंस गुर्जर घिटोरा, परशुराम खेड़ा मंदिर बालैनी के महंत देवमुनी जी महाराज, मंत्री कपिलदेव अग्रवाल, भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत, समाजेसवी वारीस राशिद, मंत्री केपी मलिक, पूर्व मंत्री सुरेश राणा, सांसद महेश चंद शर्मा, विधायक अतुल प्रधान सहित अनेकों केन्द्रीय मंत्रियों, विभिन्न राज्यों के मंत्रियों, जिला पंचाचत अध्यक्षों सहित हजारों लोगों ने शिरकत की।

Leave a Comment

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण