December 14, 2025 10:32 pm

भारतीय ग्रामीण पत्रकार संघ ट्रस्ट

भारतीय ग्रामीण
पत्रकार संघ ट्रस्ट

सीएम भगवंत मान ने श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस पर राज्य स्तरीय रक्तदान व अंगदान अभियान की शुरुआत की

सीएम भगवंत मान ने श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस पर राज्य स्तरीय रक्तदान व अंगदान अभियान की शुरुआत की

– मुख्यमंत्री ने प्रदूषण मुक्त पंजाब बनाने के लिए पौधारोपण अभियान शुरू कर इसे सफल बनाने की अपील की

– अंगदान अभियान का उद्देश्य नौवें गुरु साहिब जी की दिखाई गई निस्वार्थ भावना और उदारता के मूल्यों को प्रोत्साहित करना है- भगवंत मान

पंजाब/नई दिल्ली, 25 नवंबर 2025

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस के अवसर पर मंगलवार को विरासत-ए-खालसा में प्रदेश सरकार के राज्य स्तरीय रक्तदान शिविरों और पौधारोपण कार्यक्रम की शुरुआत की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि यह पौधारोपण अभियान महान गुरु साहिबान को श्रद्धांजलि देने का सबसे उत्तम तरीका है,

जिन्होंने “पवन गुरु पानी पिता, माता धरति महत” का शाश्वत संदेश दिया था।

सीएम भगवंत मान ने कहा कि इस अभियान के तहत पर्यावरण की सुरक्षा के साथ-साथ पेड़ लगाकर पर्यावरण संतुलन सुनिश्चित किया जा सकेगा। यह अभियान प्रदेश सरकार की प्रतिबद्धता के अनुसार शुरू किया जा रहा है, ताकि जिले में हरियाली बढ़ाकर पंजाब को स्वच्छ और प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए लोगों को अधिक से अधिक पेड़ लगाने के लिए प्रोत्साहित किया जाए। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक संसाधन वृक्ष पर्यावरण को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है कि लोग आगे आएं और जिले में हरियाली बढ़ाने के लिए पौधे लगाएं तथा उनकी उचित देखभाल के लिए प्रशासन का साथ दें।

मुख्यमंत्री ने लोगों और स्वास्थ्य विभाग के स्टाफ को अंगदान की शपथ भी दिलाई और सभी से इस नेक कार्य में शामिल होने की अपील की। उन्होंने कहा कि इस पहल का उद्देश्य नौवें गुरु साहिब जी द्वारा दिखाई गई निस्वार्थ भावना और उदारता के मूल्यों को प्रोत्साहित करना है। भगवंत सिंह मान ने उम्मीद जताई कि यह पहल रक्तदान और अंगदान के महत्व के बारे में जागरूकता पैदा करने के साथ-साथ लोगों को इस पुनीत कार्य के लिए आगे आने के लिए प्रेरित करेगी।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि रक्तदान सबसे बड़ी सेवा है जो एक दानी समाज को दे सकता है क्योंकि इससे कई कीमती जानें बचाई जा सकती हैं। उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति को यह एहसास होना चाहिए कि हर रक्तदाता एक नायक है। इसलिए उसे हर तीन महीने बाद नियमित रूप से रक्तदान करना चाहिए। भगवंत सिंह मान ने रक्तदाताओं से भी बातचीत की और समाज में उनके योगदान की सराहना की।

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें