October 31, 2026 2:30 pm

भारतीय ग्रामीण पत्रकार संघ ट्रस्ट

भारतीय ग्रामीण
पत्रकार संघ ट्रस्ट

 SC ने देश भर में डिजिटल अरेस्ट से जुड़े मामलों की जांच सीबीआई को सौंपी 

SC ने देश भर में डिजिटल अरेस्ट से जुड़े मामलों की जांच सीबीआई को सौंपी

दिसंबर 01, नई दिल्ली:

सुप्रीम कोर्ट ने देश भर में डिजिटल अरेस्ट के बढ़ते मामलों को गंभीर मानते हुए इनकी जांच की जिम्मेदारी CBI को दे दी है। कोर्ट ने कहा कि देश भर में हो रहे डिजिटल अरेस्ट स्कैम की जांच अब सिर्फ CBI करेगी। अगर ऐसे फर्जी स्कैम के लिए खोले गए बैंक अकाउंट में किसी बैंक कर्मचारी की भूमिका मिलती है तो CBI उन्हें भ्रष्टाचार निरोधक कानून के तहत जांच सकती है।

सुप्रीम कोर्ट ने पंजाब, तमिलनाडु, उत्तराखंड, हरियाणा और उन सभी राज्यों से कहा है जिन्होंने CBI को जांच की अनुमति नहीं दी है कि वे डिजिटल अरेस्ट केसों की जांच के लिए मंजूरी दें ताकि देशभर में एक साथ जांच हो सके। कोर्ट ने CBI को ये भी निर्देश दिया कि अगर स्कैम चलाने वाले आरोपी भारत के बाहर से काम कर रहे हों तो उन्हें पकड़ने के लिए इंटरपोल की मदद ली जाए।

कोर्ट के आदेश में आईटी से जुड़े सभी संस्थानों को CBI को सहयोग करने को कहा गया है। साथ ही, कोर्ट ने मोबाइल सिम जारी करने से जुड़ी गाइडलाइंस को सख्ती से लागू करने पर भी जोर दिया। आपको बता दें कि सुप्रीम कोर्ट ने डिजिटल अरेस्ट और ऑनलाइन धोखाधड़ी के लगातार बढ़ते मामलों पर खुद संज्ञान लेते हुए ये सुनवाई शुरू की है।

Leave a Comment

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal