October 31, 2026 2:29 pm

भारतीय ग्रामीण पत्रकार संघ ट्रस्ट

भारतीय ग्रामीण
पत्रकार संघ ट्रस्ट

दिल्ली पुलिस ने ए.आई. आधारित इंटेलिजेंस डेटा मैनेजमेंट टूल (IDMT) का किया उद्घाटन

दिल्ली पुलिस ने ए.आई. आधारित इंटेलिजेंस डेटा मैनेजमेंट टूल (IDMT) का किया उद्घाटन

नई दिल्ली – दिल्ली पुलिस आयुक्त सतीश गोलछा, ने पुलिस मुख्यालय, दिल्ली के कॉन्फ्रेंस हॉल में एक अत्याधुनिक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (ए.आई.) आधारित प्लेटफॉर्म इंटेलिजेंस डेटा मैनेजमेंट टूल (IDMT) का औपचारिक उद्घाटन किया। इस अवसर पर दिल्ली पुलिस के कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

उद्घाटन सत्र को उपायुक्त पुलिस, विशेष शाखा ने संबोधित किया, जिसमें IDMT टूल की कार्यप्रणाली और उपयोगिता पर एक विस्तृत प्रस्तुति दी गई। प्रस्तुति के दौरान बताया गया कि यह टूल विशेष शाखा के कार्यप्रवाह को स्वचालित, सुव्यवस्थित और आधुनिक बनाने के उद्देश्य से विकसित किया गया है।

IDMT एक उन्नत ए.आई. आधारित प्लेटफॉर्म है, जो डेटा प्रबंधन, विश्लेषण और खुफिया सूचनाओं के बेहतर समन्वय में सहायक सिद्ध होगा। यह टूल कार्यकुशलता, सटीकता और निर्णय लेने की क्षमता को बढ़ाते हुए भविष्य के लिए एक तेज़, स्मार्ट और अधिक प्रभावी खुफिया ढांचे की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

इस अवसर पर पुलिस आयुक्त ने खुफिया क्षेत्र में तकनीकी नवाचारों को अपनाने के लिए विशेष शाखा के प्रयासों की सराहना की और निकट भविष्य में इस क्षेत्र में और अधिक तकनीकी उन्नति की उम्मीद जताई।

Leave a Comment

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal