October 30, 2026 12:02 pm

भारतीय ग्रामीण पत्रकार संघ ट्रस्ट

भारतीय ग्रामीण
पत्रकार संघ ट्रस्ट

राजस्थान रेडियंस अवार्ड्स- सीजन-2 गुलाबी नगरी जयपुर में सफल आयोजन

अनिल अरोड़ा
नई दिल्ली जयपुर : राजस्थान रेडियंस अवार्ड – सीजन 2
राजस्थान की राजधानी जयपुर मानसरोवर स्थित होटल मिस्टिक फॉल्स में आयोजित राजस्थान रेडियंस अवार्ड – सीजन 2 प्रतिभा, परिश्रम और उत्कृष्ट उपलब्धियों का एक भव्य एवं ऐतिहासिक उत्सव बनकर सामने आया। यह आयोजन उन विशिष्ट व्यक्तित्वों को समर्पित रहा, जिन्होंने अल्प समय में असाधारण उपलब्धियाँ अर्जित कर अपने-अपने क्षेत्र में नवाचार, समर्पण और उत्कृष्टता की नई मिसाल कायम की।इस गरिमामय समारोह के मुख्य अतिथि चीफ गेस्ट रहे प्रख्यात शिक्षाविद मुकेश पंचोली,जिनकी प्रेरणादायक उपस्थिति ने कार्यक्रम को विशेष ऊँचाई प्रदान की।कार्यक्रम में सेलिब्रिटी गेस्ट के रूप में गदर फिल्म के प्रसिद्ध अभिनेता ज्ञान प्रकाश,कलर्स चैनल के लोकप्रिय धारावाहिक ‘उड़ारियां’ से ख्याति प्राप्त अभिनेत्री लवलीन कौर एवं सुप्रसिद्ध अभिनेता जुनैद हुसैन खान उपस्थित रहे, जिनकी मौजूदगी ने समारोह को और भी आकर्षक बना दिया।स्पोर्ट्स गेस्ट / स्पोर्ट्स सेलिब्रिटी आर्टिस्ट के रूप में सुनील साहू की गरिमामयी उपस्थिति रही।
इसके अतिरिक्त, कार्यक्रम में शिवानी सिंह राजपूत ने ब्रांड फेस के रूप में,प्रिया भगवानी ने ब्रांड आयकॉन् के रूप में अपनी विशेष उपस्थिति दर्ज कराई।
वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में राज्यपाल पुरस्कार से सम्मानित शिक्षक प्रियव्रत शर्मा और प्रसिद्ध हीलर डॉ अनु चौधरी के साथ साथ भारत की राजधानी दिल्ली से अनिल अरोड़ा सह संपादक डायरेक्टर चेतन एडवरटाइजिंग राष्ट्रीय ब्रांड एम्बेसडर ने समारोह की शोभा बढ़ाई।इस प्रतिष्ठित अवार्ड समारोह के सफल आयोजनकर्ता रहे—ताजा टॉक्स की सीईओ आंचल पूरी,अल्पर्ज़ क्लब के फाउंडर किशोर गिठाला ,एवं प्रख्यात शिक्षाविद एवं समाजसेवी डॉ. श्रद्धा आर्या
इनकी दूरदृष्टि, नेतृत्व और समर्पण ने राजस्थान रेडियंस अवार्ड को एक राष्ट्रीय स्तर के सम्मान समारोह के रूप में स्थापित किया।राजस्थान रेडियंस अवार्ड – सीजन 2 में शिक्षा, कला, संस्कृति, समाजसेवा, मीडिया, नवाचार, खेल एवं अन्य विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट एवं प्रेरणादायक कार्य करने वाले व्यक्तित्वों को सम्मानित किया गया। यह मंच उन लोगों को समर्पित रहा जो परंपरा से हटकर सोचते हैं, समाज में सकारात्मक बदलाव लाते हैं और अपने कर्म से दूसरों के लिए प्रेरणा बनते हैं।यह समारोह केवल एक अवार्ड फंक्शन नहीं, बल्कि प्रतिभा के सम्मान, मेहनत की पहचान और भविष्य निर्माण का उत्सव सिद्ध हुआ।
राजस्थान रेडियंस अवार्ड – सीजन 2 ने यह प्रमाणित कर दिया कि जब समर्पण, संघर्ष और संकल्प को मंच मिलता है, तो प्रतिभा स्वयं प्रकाश बन जाती है। सेलेब्रिटी एंकर शुभम खंडेलवाल की दमदार आवाज़ ने सबका मन मोह लिया।

Leave a Comment

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण