October 30, 2026 9:52 am

भारतीय ग्रामीण पत्रकार संघ ट्रस्ट

भारतीय ग्रामीण
पत्रकार संघ ट्रस्ट

जनजाग्रति संस्था का शपथ ग्रहण समारोह एवं नविन कार्यकारिणी का हुआ गठन l

जनहीत की योजनाओ को जन जन तक पहुचाने में महती भूमिका का निर्वहन – व्यवहार न्यायाधीश / सचिव प्रेमदीप सांखला
बुरहानपुर नि.प्र. – बुरहानपुर जिले की समाज सेवा के क्षेत्र में जिले की अग्रणीय संस्था जनजाग्रति संस्था बुरहानपुर का वर्ष 2026 का शपथ ग्रहण एवं 2025 में उत्कृष्ठ कार्य करने वाले कार्यकर्ताओ का सम्मान समारोह जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जिला न्यायालय बुरहानपुर के व्यवहार न्यायाधीश / सचिव प्रेमदीप सांखला के मुख्य आतिथ्य में दीप प्रज्वलन के साथ शुभारम्भ हुआ l इस असवर पर जनजाग्रति संस्था बुरहानपुर के संरक्षक व् संस्थापक अध्यक्ष महेंद्र जैन ,संरक्षक व् मुख्य सलाहकार व् शपथ अधिकारी डॉ फौजिया सोडावाला के विशेष आतिथ्य एवं जनजाग्रति संस्था बुरहानपुर के वर्ष 2025 के अध्यक्ष डॉ किरण सिंह एवं कैलाश अग्रवाल की अध्यक्षता में कार्यक्रम सम्पन्न हुआ l
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कार्यक्रम मुख्य अतिथि प्रेमदीप सांखला ने कहा की मुझे आज बहुत ख़ुशी है की आज मै एसी संस्था में आया हु जो समय समय पर जनहीत की योजनाओ को जन जन तक पहुचाने में महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन करने व् जन जन को जागरूक करने के साथ साथ लाभ पहुचाने का कार्य कर रही है l जिला विधिक द्वारा भी जनजाग्रति संस्था के सहयोग व् साथ से कई कार्यक्रमों को आयोजित कर माननीय न्यायालय की योजनाओ को जन जन तक पहुचाने का कार्य किया गया है l
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जनजाग्रति संस्था बुरहानपुर के संरक्षक एवं संस्थापक अध्यक्ष महेंद्र जैन ने कहा की जनजाग्रति संस्था बुरहानपुर का एक ही उदेश्य है सेवा सेवा एवं जागरूकता कार्यक्रम l कार्यक्रम मै सर्वप्रथम अध्यक्षीय उदबोधन देते हुए वर्ष 2026 की अध्यक्ष डॉ किरण सिंह ने कहा की आज हमारे इस कार्यक्रम में माननीय अतिथियो का पधारना ही कार्यक्रम की सफलता है l संस्था अध्यक्ष एवं समस्त पदाधिकारियों एवं सदस्यों को शपथ अधिकारी डॉ फौजिया सोडावाला द्वारा शपथ ग्रहण करवाई गई l
वर्ष 2025 में जनजाग्रति संस्था में किये गये कार्य हेतु डॉ किरण सिंह एवं कैलाश अग्रवाल द्वारा संस्था के प्रत्येक सदस्य को संस्था में सामाजिक व् उत्कृष्ठ कार्य हेतु अवार्ड व् प्रशस्ति पत्र द्वारा कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रेमदीप सांखला के कर कमलो से सम्मानित किया गया l इस अवसर पर संस्था के समस्त सदस्य पदाधिकारियों मनोज तीर्थानि , राकेश राठौर , सदाशिव गुप्ता , देवचंद शर्मा , रविन्द्र महाजन ,विनय सूर्यवंशी , विवेक हकीम , सुमेरा अली , रजनी गट्टानी , हरिओम अग्रवाल , अरुण जोशी , आशा तिवारी , सुनील सलूजा ,भावेश माहेश्वरी ,डॉ . रमेशचन्द्र शर्मा धुआधार के साथ साथ अतिथिगण उपस्थित थे l कार्यक्रम का सफल एवं सुंदर संचालन संस्था सदस्य आर एस ठाकुर द्वारा किया गया एवं आभार संस्था की वरिष्ठ सदस्य व् पूर्व अध्यक्ष शोभा चौधरी द्वारा सभी आगंतुको का आभार व्यक्त किया गया l

Leave a Comment

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण