October 30, 2026 9:52 am

भारतीय ग्रामीण पत्रकार संघ ट्रस्ट

भारतीय ग्रामीण
पत्रकार संघ ट्रस्ट

दिल्ली के कल्याणपुरी इलाके में एक व्यक्ति की बेरहमी से चाकू गोदकर हत्या

नई दिल्ली: पूर्वी दिल्ली के कल्याणपुरी इलाके में एक व्यक्ति की बेरहमी से चाकू गोदकर हत्या किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. मृतक को एक दर्जन से ज्यादा बार चाकू मारकर मौत के घाट उतार दिया गया है. वारदात से इलाके में दहशत का माहौल है, वहीं पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है. शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले ले जा रहे हैं

पूर्वी दिल्ली के डीसीपी अभिषेक धानिया के मुताबिक घटना कल्याणपुरी थाना क्षेत्र के 18 ब्लॉक स्थित शौचालय के पास की है. देर रात पेट्रोलिंग कर रही पुलिस टीम ने एक व्यक्ति को खून से लथपथ हालत में पड़े देखा. पुलिस ने तुरंत घायल व्यक्ति को लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

मृतक की पहचान 40 वर्षीय मुकेश के रूप में हुई है. पुलिस के अनुसार, मुकेश पर पहले से ही कल्याणपुरी थाने में कई आपराधिक मामले दर्ज थे. प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि मुकेश पर धारदार हथियार से एक दर्जन से अधिक बार हमला किया गया, जिससे मौके पर ही उसकी हालत गंभीर हो गई थी. घटना की सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे. फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया, जिसने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए.

Leave a Comment

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण