October 30, 2026 9:51 am

भारतीय ग्रामीण पत्रकार संघ ट्रस्ट

भारतीय ग्रामीण
पत्रकार संघ ट्रस्ट

वेस्ट से बेस्ट बनाकर बच्चों ने दिखाई अपनी कला

 

 

 

मुकंद लाल नेशनल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में निगम ने किया कार्यक्रम का आयोजन

सत्यम नागपाल

यमुनानगर। नगर निगम की स्वच्छ भारत मिशन (शहरी) टीम द्वारा मुकंद लाल नेशनल सीनियर सेकेंडरी स्कूल मॉडल टाउन में “वेस्ट टू आर्ट” गतिविधि का आयोजन किया गया। नगर निगम आयुक्त महाबीर प्रसाद के निर्देशों पर आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में स्वच्छता, पुनर्चक्रण (रीसाइक्लिंग) एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा।

इस गतिविधि में विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विद्यार्थियों ने वेस्ट सामग्री (बेकार वस्तुओं) से कई उपयोगी एवं आकर्षक वस्तुएँ बनाकर अपनी कला, रचनात्मकता एवं नवाचार का शानदार प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम में स्वच्छ भारत मिशन आईईसी एक्सपर्ट दुर्गेश कुमार एवं सहयोगी  गगन बेनीवाल ने बच्चों का मार्गदर्शन किया तथा वेस्ट सामग्री के पुनः उपयोग (रीयूज) और कचरा प्रबंधन की महत्वपूर्ण जानकारी दी।

कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के प्रधानाचार्य सुरेश कुमार नरूला, अध्यापिका आरती एवं विद्यालय के समस्त स्टाफ का विशेष सहयोग रहा। आईईसी विशेषज्ञ दुर्गेश कुमार ने पांच डस्टबिन सेग्रीगेशन प्रणाली की उपयोगिता समझाते हुए गीला कचरा, सूखा कचरा, घरेलू खतरनाक कचरा, सैनिटरी वेस्ट और ई-वेस्ट के पृथक्करण की सही प्रक्रिया बताई। विद्यार्थियों को बताया गया कि यदि कचरे का स्रोत स्तर पर ही पृथक्करण किया जाए तो उसके निस्तारण और पुनर्चक्रण की प्रक्रिया अधिक आसान और पर्यावरण के अनुकूल बन जाती है। कार्यक्रम में रिड्यूस, रियूज, रिसाइकल की अवधारणा, उद्देश्य और इसके पर्यावरणीय लाभों पर भी विशेष रूप से प्रकाश डाला गया। उन्होंने बताया कि आरआरआर के माध्यम से उपयोग में आने योग्य वस्तुओं को दोबारा इस्तेमाल और पुनर्चक्रण के जरिए कचरे की मात्रा को काफी हद तक कम किया जा सकता है। इस अवसर पर विद्यार्थियों को कचरा प्रबंधन से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं की जानकारी सरल एवं प्रभावी तरीके से दी। उन्होंने छात्रों को दैनिक जीवन के उदाहरणों के माध्यम से समझाया कि घर, स्कूल और कार्यस्थल पर स्वच्छता अपनाकर किस प्रकार शहर को साफ और स्वस्थ बनाया जा सकता है। विशेषज्ञों ने विशेष रूप से स्रोत स्तर पर कचरा पृथक्करण की अहमियत पर जोर देते हुए कहा कि स्वच्छ सर्वेक्षण में बेहतर रैंकिंग तभी संभव है, जब आमजन विशेषकर युवा वर्ग इसमें सक्रिय भागीदारी निभाए। कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों ने स्वच्छता अपनाने, कचरे का सही पृथक्करण करने और पर्यावरण संरक्षण में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया। अतिरिक्त निगम आयुक्त धीरज कुमार ने बताया कि इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रमों का उद्देश्य युवाओं को स्वच्छता अभियान से जोड़कर स्वच्छ एवं स्वस्थ यमुनानगर का निर्माण और स्वच्छ सर्वेक्षण 2025 में नगर निगम को बेहतर स्थान प्राप्त कराना है।

 

Leave a Comment

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण