बुरहानपुर नि.प्र. – म.प्र. राज्य निर्वाचन आयोग भोपाल के निर्देश पर जिले के कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा SIR में डिस्ट्रिक्ट आइकोन के पद पर नियुक्त महेंद्र जैन को प्रचार प्रसार एवं जागरूकता के दायित्व का पूर्ण निष्ठा लगन एवं ईमानदारी के साथ निर्वहन व् उत्कृष्ठ कार्य हेतु सम्मान स्वरुप प्रशस्ति पत्र अवार्ड से जिला कलेक्टर हर्ष सिंह द्वारा राष्ट्रिय मतदाता दिवस 2026 पर कलेक्टर सभागृह में प्रदत्त कर सम्मानित किया गया l
उक्त सम्मान प्राप्ति पर जनजाग्रति संस्था के अध्यक्ष डॉ किरण सिंह , डॉ फौजिया सोडावाला , शोभा चौधरी ,डॉ हर्ष वर्मा , कैलाश अग्रवाल ,आर एस ठाकुर ,मनोज तीर्थानि , राकेश राठौर , सदाशिव गुप्ता , देवचंद शर्मा , रविन्द्र महाजन ,विनय सूर्यवंशी , विवेक हकीम , सुमेरा अली , रजनी गट्टानी , हरिओम अग्रवाल , अरुण जोशी , मेहुल जैन , आशा तिवारी , सुनील सलूजा ,भावेश माहेश्वरी ,डॉ . रमेशचन्द्र शर्मा धुआधार , मनोज शंखपाल एवं अन्य समाजजन , गणमान्य नागरिको व् पत्रकार बंधुओ ने बधाई प्रेषित की l












