1 फरवरी से हो रहे हैं कई बड़े बदलाव
1 फरवरी को रसोई गैस सिलेंडर की नई कीमतें तय होने की उम्मीद है
हर महीने कि पहली तारीख को तेल कंपनियां रसोई गैस कि कीमतों कि समीक्षा करती है
यह कंपनियां एलपीजी कि कीमत को बढ़ा या घटा सकती है या हो सकता है कि इनमें कोई बदलाव ना हो
पिछले कुछ समय में 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर कि कीमतों में लगातार उतार – चढाव दिखा
पिछले महीने 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर की कीमत 14.50 रुपए कम की गई थी
1 फरवरी को सीएनजी, पीएनजी, और एविएशन फ्यूल की कीमतों में भी बदलाव हो सकता है
1 फरवरी को बजट आने वाला है ऐसे में संभव है कि सीएनजी, पीएनजी, और एवियशन फ्यूल की कीमतों में बदलाव हो
अगर CNG और PNG कि कीमतें बढ़ती है तो घर और यात्रा का खर्च बढ़ सकता है
एवियशन फ्यूल की कीमतों में बदलाव से हवाई किराए बढ़ या घाट सकते हैं
NHAI ने घोषणा की है कि FAStAG के लिए KYC वेरीफिकेशन की प्रक्रिया पूरी तरह से खत्म कर दी जाएगी
1 फरवरी से FASTAG एक्टिवेट करने के बाद आपको कोई अतिरिक्त KYC वेरीफिकेशन कराने की जरूरत नहीं होगी
यह जिम्मेदारी अब FASTAG जारी करने बैंकों की होगी कि वह पहले ही वहां से जुड़ी सभी जांच पूरी करें
1 फरवरी से पान – मसाला, सिगरेट और तंबाकू प्रोडक्ट का सेवन भी जी पर भारी पड़ने वाला है
सरकार पान – मसाला, सिगरेट और तंबाकू प्रोडक्ट पर टैक्स बढ़ाने की तैयारी में है
टैक्स बढ़ाने के साथ ही इन प्रोडक्ट की कीमतों में उछाल आना तय है
HDFC और ICICI बैंक में अपने क्रेडिट कार्ड से जुड़े कुछ नियम 1 फरवरी से बदला रहे हैं
एचडीएफसी इंफिनिया मेटल क्रेडिट कार्ड यूजर्स अब रिवॉर्ड प्वाइंट्स को महीने में अधिकतम पांच बार रिडीम कर पाएंगे
ICICI बैंक अपने कुछ खास क्रेडिट कार्ड पर बुक माई शो से मिलने वाली मुफ्त फिल्म टिकट की सुविधा बंद कर रहा है












