22 फरवरी को प्रधानमंत्री Narendra Modi इस अत्याधुनिक कॉरिडोर का उद्घाटन करेंगे उद्घाटन से पहले 20 फरवरी को फाइनल ट्रायल रन सफलतापूर्वक पूरा किया गया यह कॉरिडोर National Capital Region Transport Corporation द्वारा विकसित किया गया है और इसका प्रमुख स्टेशन Sarai Kale Khan RRTS Station से लेकर Modipuram तक फैला है नमो भारत ट्रेन से अब दिल्ली से मेरठ की दूरी महज एक घंटे में तय की जा सकेगी आधुनिक सुविधाओं से लैस, मेट्रो से भी ज्यादा आकर्षक डिजाइन और दोगुनी रफ्तार… यह रेल सेवा NCR के लाखों यात्रियों के लिए गेम चेंजर साबित होगी आज दिल्ली की मुख्यमंत्री Rekha Gupta ने तैयारियों का जायजा लिया और निरीक्षण के दौरान कहा कि यह दिल्लीवासियों के लिए एक बड़ी सौगात है नमो भारत रैपिड रेल कॉरिडोर दिल्ली और मेरठ के बीच कनेक्टिविटी को नई पहचान देगा। इससे लोगों का समय बचेगा, सफर सुविधाजनक और सुरक्षित होगा यह परियोजना क्षेत्र के विकास को नई गति देगी। दिल्लीवासियों के लिए यह एक बड़ी सौगात है












