June 13, 2026 2:56 am

भारतीय ग्रामीण पत्रकार संघ ट्रस्ट

भारतीय ग्रामीण
पत्रकार संघ ट्रस्ट

नबी करीम पुलिस की बड़ी कार्रवाई | टूरिस्ट को निशाना बनाने वाले दो जेबकतरे गिरफ्तार

 

राजधानी दिल्ली में पर्यटकों को निशाना बनाने वाले जेबकतरों के खिलाफ नबी करीम थाना पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने दो शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है, जो चालाकी से लोगों का ध्यान भटकाकर चोरी की वारदात को अंजाम देते थे।

क्या है मामला?
14 मार्च को नवी मुंबई से आए एक टूरिस्ट को इन आरोपियों ने अपना शिकार बनाया। दोनों बदमाशों ने पहले पीड़ित का ध्यान भटकाया और फिर मौके का फायदा उठाकर रुपये से भरा पर्स लेकर फरार हो गए।
ऐसे पकड़ में आए आरोपी
घटना के बाद पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए इलाके के CCTV फुटेज खंगाले और तकनीकी जांच के आधार पर दोनों आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस की अपील
पुलिस ने आम जनता और खासकर टूरिस्ट से अपील की है कि भीड़भाड़ वाले इलाकों में सतर्क रहें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत सूचना पुलिस को दें।

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें