June 13, 2026 2:52 am

भारतीय ग्रामीण पत्रकार संघ ट्रस्ट

भारतीय ग्रामीण
पत्रकार संघ ट्रस्ट

सन्यास आश्रम का 70वां वार्षिकोत्सव सौल्लास सम्पन्न

मानवता की रक्षा के लिए समाज से जातिगत भेदभाव को समाप्त करना होगा- स्वामी आर्यवेश

सामाजिक समरसता के लिए हमें धरातल पर उतरकर कार्य करना होगा-नरेन्द्र कश्यप

गाजियाबाद,वीरवार,19-03-2026 शम्भु दयाल दयानन्द वैदिक सन्यास आश्रम दयानन्द नगर का 70 वां वार्षिकोत्सव बालेश्वर त्यागी की अध्यक्षता में सौल्लास सम्पन्न हुआ कार्यक्रम का शुभारंभ यज्ञब्रह्मा आचार्य रणवीर आर्य ने यज्ञ कर किया मुख्य यज्ञमान पार्षद श्रीमती रंजीता कल्याणी,अनिल कल्याणी, लावान्या सिंघल,वर्चस्व सिंघल संजीव आर्य,विकास बाल्मीकि, अशोक मेहरा आदि रहे।उन्होंने यज्ञमानों के सुखद एवं मंगलमय जीवन की प्रभु से प्रार्थना की।

सार्वदेशिक आर्य प्रतिनिधि सभा के अध्यक्ष स्वामी आर्य वेश ने अमर स्वामी द्वार एवं आचार्य सोमव्रत शास्त्री छात्रावास नामकरण समारोह का उद्घाटन किया ओर कहा कि सब मनुष्य एक ही ईश्वर की संतान हैं एवं अनुपम कृतियाँ हैं। देश और मानवता की रक्षा करनी है तो समाज से जातिगत भेदभाव और छुआछूत को समाप्त करना ही होगा।

डा धनंजय सिंह ने अमर स्वामी के कई प्रेरक संस्मरण सुनाये तथा डा भगवान देव शास्त्री एवं डा प्रतिभा सिंघल ने आचार्य सोमव्रत्त शास्त्री के प्रेरणादाई संस्मरण सुनाये जिसे सुनकर श्रोता भावविभोर हो गए।

सामाजिक समरसता सम्मेलन के मुख्य अतिथि नरेन्द्र कुमार कश्यप (राज्य मंत्री,उत्तर प्रदेश सरकार) ने कहा कि आज मुझे दूसरी बार आर्य समाज के समारोह में आने का मौका मिला है।जो संस्था समरसता की बात समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति की बात करती हो, सद्भाव के भाव को उत्पन्न करती हो इससे उपयोगी कोई विचार हो ही नहीं सकता।उन्होंने कहा मानव जीवन बड़े सौभाग्य से मिला है इस जीवन को सुखद एवं विवेकशील बनाने के लिए आर्य सन्यासी से सुविचार मिल जाए यह भी सौभाग्य है।आज का आयोजन समाज को नई दिशा दिखाने का प्रयास कर रहा है। पिछले 5 हजार साल से जाति के नाम पर मतभेद है वह तभी दूर होगा हम सबको संकल्पित होकर उनके घरों पर जाकर खाने का काम करें।सम्मानित शब्दों से बुलाएँ,सामाजिक रिश्ते की भी बात करें।यदि हम धरातल पर उतर कर कार्य करेंगे तो राष्ट्र मजबूत होगा।धर्म वह है जो विश्व के कल्याण की बात करता है इसके सही स्वरुप को समाज के बीच ले जायें तो समरसता हो सकेगी।

इस अवसर पर विशिष्ठ अतिथि सर्वे भवन्तुः सुखिनाः के अध्यक्ष जितेन्द्र भाटिया, प्रवीन चौधरी पार्षद (डिप्टी मेयर नगर निगम), समारोह अध्यक्ष बालेश्वर त्यागी ने भी जातिगत, छुआछुत उन्मूलन व आर्य समाज की भूमिका पर विचार रखे।

सुप्रसिद्ध भजनोपदेशक वेदपाल आर्य एवं अंजलि कुमारी के सामाजिक समरसता एवं ईशभक्ति के भजनों को सुनकर श्रोता मंत्रमुग्ध हो गए।

कार्यक्रम का कुशल संचालन एडवोकेट सत्यकेतु सिंह ने किया।उन्होंने आगंतुकों का धन्यवाद ज्ञापित किया।

मुख्य रूप से सर्वश्री सलेक भैया, सत्यवीर चौधरी,लक्ष्मण सिंह चौहान,यज्ञवीर चौहान,महिपाल सिंह,सेवा राम त्यागी,डा प्रमोद सक्सेना,स्वामी सूर्यवेश,त्रिलोक शास्त्री,सत्यम,आश्रमचार्य जितेंद्र आर्य, सुभाष शर्मा,वेद व्यास,चौधरी मंगल सिंह,देवेन्द्र मेहता आदि उपस्थित थे।

शांतिपाठ,ऋषिलंगर के साथ समारोह संपन्न हुआ।

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें