June 13, 2026 4:25 am

भारतीय ग्रामीण पत्रकार संघ ट्रस्ट

भारतीय ग्रामीण
पत्रकार संघ ट्रस्ट

गुरुकुल श्री छोटे लाल मैमोरियल नंगला अटोर का हुआ भव्य उदघाटन

गुरुकुल श्री छोटे लाल मैमोरियल नंगला अटोर का हुआ भव्य उदघाटन

आज के परिवेश में गुरुकुलीय शिक्षा आवश्यक है-स्वामी आर्यवेश

बच्चों को संस्कारवान बनाने के लिए वैदिक पद्धति को अपनाना होगा-अंजली आर्य

गाजियाबाद,शनिवार,11-04-2026 को ग्राम नंगला में गुरुकुल श्री छोटे लाल मैमोरियल का भव्य उद्घाटन वैदिक पद्धति के अनुसार संसार के सर्वश्रेष्ठ कार्य यज्ञ के द्वारा किया गया,यज्ञ की ब्रह्मा अंजलि आर्या ने बताया कि वैदिक काल में गुरुकुलों की संख्या 7.5 लाख के लगभग थी,जो घटकर आज 4 हजार के लगभग हो गयी है जिसके कारण आज हम पश्चिमी सभ्यता का अनुकरण कर रहे जिससे हमारी संस्कृति बिगड़ती जा रही है,बच्चे संस्कार विहीन हो रहे है अतः हमें वैदिक संस्कृति को अपनाना होगा, आज ये गुरुकुल आधुनिक शिक्षा से परिपूर्ण है जो बच्चों को संस्कारित भी करेगा और उन्हें खेल कूद और आधुनिक विषय में पारंगत कर देश प्रेम की भावनाओं से ओत प्रोत भी करेगा,ये जनपद गाजियाबाद का सीबीएसई का प्रथम बोर्डिंग गुरुकुल होगा।

समारोह अध्यक्ष एवं मुख्य वक्ता स्वामी आर्य वेश ने कहा कि आज समाज में गुरुकुलीय शिक्षा न होने से समाज में बुराइयां आ गई अंधविश्वास,रूढ़िवादिता में हम अपने समय को बर्बाद कर रहे हैं बच्चे गलत विसंगतियों में पड़कर अपने भविष्य को गर्त में ले जा रहे है,आज के परिवेश में गुरुकुलीय शिक्षा आवश्यक है।

मुख्य अतिथि चौधरी अमन सिंह ने कहा कि आज का युवा अंधविश्वास, जुआ और नशे की ओर भाग रहा है जिससे समाज में रिश्ते बिगड़ रहे हैं,गुरुकुल शिक्षा आज की जरूरत है तभी जाकर ये वृद्धाश्रमों पर अंकुश लगेगा,संस्कार और अच्छी शिक्षा न होने के कारण आज अभिभावक भी चिंतित है,हमें एक जुट होकर फिर से गांव गांव शहर शहर में आर्ष गुरुकुल खोलने होंगे,अपनी पुरानी सत्ता विश्व का हक पाना होगा।

कार्यक्रम का संचालन कृष्णदेव आर्य ने किया.

प्रसिद्ध भजनोपदेशक कुलदीप आर्य,वेदपाल आर्य ने भजनों के माध्यम से सभी श्रोताओं को मंत्र मुग्ध किया।

विशिष्ट अतिथि ब्रजपाल तेवतिया, हरबीर सिंह,कृष्णमुनि,स्वामी अखिलेश्वरानंद,सत्यवीर चौधरी आदि विद्वानों ने अपने विचार व्यक्त करते हुए,गुरुकुल परिवार को अपनी शुभकामनाएं प्रेषित की।सभी विद्वानों अतिथियों को गुरुकुल परिवार के द्वारा शाँल एवं प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

इस शुभ अवसर पर रामपाल सिंह,श्रीमती हरबीरी देवी,राजेंद्र चौधरी,कृष्णपाल आर्य,नरेंद्र पांचाल,सलेक भईया,प्रेमचन्द, श्याम सुंदर आर्य ,सतीश आर्य, सुरेंद्र पाल,वीरेंद्र सिंह सिरोही, ओमेन्द्र आर्य एवं क्षेत्र के गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें