April 17, 2026 2:56 pm

भारतीय ग्रामीण पत्रकार संघ ट्रस्ट

भारतीय ग्रामीण
पत्रकार संघ ट्रस्ट

पहली से ग्यारहवी तक के सहपाठियों ने समाज सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ठ कार्य हेतु व् लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड प्राप्ति पर बचपन के साथी महेंद्र जैन को किया सम्मानित l

पहली से ग्यारहवी तक के सहपाठियों ने समाज सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ठ कार्य हेतु व् लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड प्राप्ति पर बचपन के साथी महेंद्र जैन को किया सम्मानित l
बुरहानपुर नि.प्र. – कहते है की बचपन के सहपाठी किसी भी उम्र में मिले ,जीवन की यादे ताजा कर देते है l एसे ही पल को यादगार बनाया है उन सहपाठियों ने जिन लोगो ने पहली से लेकर ग्यारहवी तक अध्ययन कर आज भी अपनी जिन्दा दिली दोस्ती को जिन्दा रख याद किया lसहपाठी संजय शाह ने कहा की जीवन जीना है तो महेंद्र जैन से सीखो की दुसरो के लिए जीना ही अमूल्य जीवन है l जीवन को दुसरो के लिए कैसे जिया जाता है इस बात को सही मायने में महेंद्र जैन ने चरितार्थ कर दिखाया है l सहपाठी किशोर लाड ने कहा की गर्व हमे तब होता है जब किसी भी फिल्ड का बचपन का दोस्त जब उचाईयो पर पहुचकर समाज सेवा में रत रहकर जीवन को सार्थक कर आगे बढ़ता है तो हम सभी दोस्तों को गर्व इस बात का होता है की यह हमारा सहपाठी है और हमारा वह दोस्त है जिसके साथ में हमने बचपन व् वर्तमान बिता रहे है l इसी हेतु बचपन के सहपाठी महेंद्र जैन को कार्यक्रम के दौरान समाज सेवा में उत्कृष्ठ कार्य हेतु एवं लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड प्राप्ति पर सभी साथियों ने शाल , श्रीफल एवं पुष्पमाला व बुके से स्वागत किया l
सम्मान समारोह को एक निजी होटल में आयोजित कर सहपाठी राजेश बजाज, संजय श्रॉफ , सुनील अग्रवाल ,राजकुमार मेहता , रविन्द्र तारकस ,सभी ने कहा की हमारे बचपन के साथी महेंद्र जैन ने इस जिले में समाज सेवा के क्षेत्र में वह आयाम प्रस्तुत किये है व अनेको पुरस्कार व् अवार्ड प्राप्त किये है जिसका कोई सानी नही और हम सभी लोगो को गर्व होता है की हम महेंद्र जैन के सहपाठी है l उपेन्द्र जैन ने कहा की आज भी पहली वाली दोस्ती वही प्यार मोहब्बत को साथ लेकर इस उम्र के पड़ाव पर भी बरकरार रखकर समय समय पर सभी दोस्त मिलकर अपना जीवन साथ बिताते है l
उपरोक्त जानकारी सहपाठी संजय शाह एवं किशोर लाड ने दी

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें