October 17, 2026 11:15 pm

भारतीय ग्रामीण पत्रकार संघ ट्रस्ट

भारतीय ग्रामीण
पत्रकार संघ ट्रस्ट

जंगल में एक अज्ञात युवक का अर्धजला शव मिलने से सनसनी

देहात कोतवाली इलाके में नरवा सिटी रोड के पास जंगल में एक अज्ञात युवक का अर्धजला शव मिलने से सनसनी फैल गई। सड़क से करीब 150 मीटर अंदर जंगल में शव पड़े होने की सूचना मिलते ही इलाके में दहशत का माहौल बन गया।

घटना की जानकारी मिलते ही नगर पंचायत सिटी अध्यक्ष जैकी खान ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और सबूत जुटाने शुरू किए।

सीओ सिटी प्रशांत राज हुड्डा भारी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शव की पहचान अब तक नहीं हो सकी है, जिसके चलते डीएनए सैंपल भी लिया गया है।

फिलहाल पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के इलाकों में गुमशुदगी और अन्य सुरागों के आधार पर मामले की पड़ताल कर रही है।

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें