October 18, 2026 12:07 am

भारतीय ग्रामीण पत्रकार संघ ट्रस्ट

भारतीय ग्रामीण
पत्रकार संघ ट्रस्ट

तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराई, 2 की मौत 4 घायल

तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराई, 2 की मौत 4 घायल

जनपद कौशाम्बी जिले के सैनी कोतवाली क्षेत्र के कमासिन स्थित NH-19 हाईवे पर रात करीब 12:30 बजे दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में दो लोगों की मौके पर मौत हो गई, जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
सूचना मिलते ही सैनी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू कराया। कार सवार सभी 6 लोग फतेहपुर जनपद के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के नवीपुर गांव के निवासी बताए जा रहे हैं। सभी लोग एक शादी समारोह में शामिल होकर वापस घर लौट रहे थे। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, जबकि घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें