June 13, 2026 7:08 am

भारतीय ग्रामीण पत्रकार संघ ट्रस्ट

भारतीय ग्रामीण
पत्रकार संघ ट्रस्ट

भभुआ के तिलक समारोह में शामिल हुए डॉ. संजीव चौरसिया, मुख्यमंत्री पद की रेस में सबसे मजबूत दावेदारों में चर्चित रहे हैं।

भभुआ के तिलक समारोह में शामिल हुए डॉ. संजीव चौरसिया, मुख्यमंत्री पद की रेस में सबसे मजबूत दावेदारों में चर्चित रहे हैं।

भभुआ में आयोजित तिलक समारोह में भाजपा के वरिष्ठ नेता, पटना दीघा विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक एवं बिहार विधानसभा के वर्तमान मुख्य सचेतक डॉ. संजीव चौरसिया शामिल हुए थे। उन्होंने डॉ. विक्रम चौरसिया एवं उनके छोटे भाई को शुभकामनाएं, आशीर्वाद एवं शगुन प्रदान करते हुए सुखद वैवाहिक जीवन की मंगलकामनाएं दी थीं।
3 मई को आयोजित इस समारोह में विभिन्न क्षेत्रों से आए अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम को भव्य स्वरूप प्रदान किया था। व्यस्त राजनीतिक जीवन के बावजूद डॉ. संजीव चौरसिया का समारोह में शामिल होना परिवार एवं देश के लोगों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र बना रहा था। इस दौरान उन्होंने उपस्थित लोगों एवं परिवार के सदस्यों से आत्मीय मुलाकात कर स्नेह और शुभाशीष भी प्रदान किया था।
राजनीतिक गलियारों में डॉ. संजीव चौरसिया का नाम बिहार के मुख्यमंत्री पद की रेस में सबसे मजबूत एवं चर्चित दावेदारों में लिया जाता रहा है। हाल ही में बिहार विधानसभा में मुख्य सचेतक बनाए जाने के बाद उनकी राजनीतिक भूमिका, संगठनात्मक पकड़ एवं प्रभाव को लेकर चर्चाएं और तेज हुई हैं।
गौरतलब है कि डॉ. विक्रम चौरसिया लंबे समय से सामाजिक, शैक्षणिक एवं छात्र हितों से जुड़े विषयों पर सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। वे शिक्षा, जरूरतमंदों की सहायता एवं सामाजिक कार्यों में निरंतर योगदान दे रहे हैं।
डॉ. संजीव चौरसिया के आगमन से समारोह की शोभा और भी बढ़ गई थी तथा यह अवसर लंबे समय तक लोगों के बीच चर्चा का विषय बना रहा।

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें