June 13, 2026 4:23 am

भारतीय ग्रामीण पत्रकार संघ ट्रस्ट

भारतीय ग्रामीण
पत्रकार संघ ट्रस्ट

पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी के निर्देशन में जनपद के सभी थानों की पुलिस द्वारा चौपाल आयोजित कर आमजनमानस को महिला सुरक्षा,सड़क सुरक्षा एवं साइबर अपराध पर जानकारी देकर जागरूक किया गया

पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी श्री सत्यनारायण के निर्देशन में आज दिनांक 20.05.2026 को जनपद के समस्त थानों द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्र में चौपाल लगाकर आमजनमानस को महिला सुरक्षा, साइबर अपराध एवं सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। आयोजित की गयी चौपालों में क्षेत्र के सम्भ्रांत नागरिकों युवाओं, व्यापारियों,महिलाओं एवं छात्र-छात्राओं द्वारा सहभागिता की गयी ।

चौपाल में पुलिस अधिकारियों द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं को उनकी सुरक्षा हेतु संचालित विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई तथा किसी भी आपात स्थिति में तत्काल पुलिस सहायता लेने हेतु प्रेरित किया गया। इस दौरान महिला हेल्पलाइन 1090, आपातकालीन सेवा 112, साइबर हेल्पलाइन 1930 एवं चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान की गई।

इस दौरान साइबर अपराधों के बढ़ते मामलों को देखते हुए लोगों को ऑनलाइन ठगी, फर्जी कॉल, ओटीपी साझा न करने, सोशल मीडिया फ्रॉड एवं बैंकिंग धोखाधड़ी से सावधान रहने की सलाह दी गई। साथ ही किसी भी साइबर अपराध की सूचना तत्काल साइबर हेल्पलाइन अथवा नजदीकी थाने में देने के लिए प्रेरित किया गया।

सड़क सुरक्षा अभियान के अंतर्गत वाहन चलाते समय हेलमेट एवं सीट बेल्ट के अनिवार्य प्रयोग, यातायात नियमों का पालन करने तथा नशे की अवस्था में वाहन न चलाने के संबंध में लोगों को जागरूक किया गया।

इस प्रकार के कार्यक्रम जनता और पुलिस के बीच बेहतर संवाद एवं समन्वय स्थापित करने में सहायक हैं । आमजनमानस को जागरूक करने के उद्देश्य से ऐसे कार्यक्रम आगे भी निरंतर आयोजित किए जाते रहेंगे।

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें